नेटफ्लिक्स विवाद पर अनुराग कश्यप के 'सास-बहू' वाले कमेंट पर एकता कपूर ने उन्हें 'बेवकूफ' और 'क्लासिस्ट' बताया। क्या है पूरा विवाद, जानिए यहां।

Ekta Kapoor called Anurag Kashyap an idiot :  अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स के सीईओ को ‘मूर्ख’ कहते हुए एकता कपूर को लपेटे में ले लिया था। अब इस पर टीवी क्वीन का तल्ख रिएक्शन आया है। कहानी घर घर की प्रोड्यूसर ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के फिल्म मेकर पर पलटवार करते हुए उन्हें 'सास-बहू' वाले कमेंट के लिए 'बेवकूफ' और 'क्लासिस्ट' बताया। 
इस कंट्रोवर्सी की शुरुआत तब हुई जब नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारैंडोस ने वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स को भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत के लिए बड़ी गलती बताते हुए किसी पॉप्युलर कंटेट के साथ आगे बढ़ने की बात कही थी। बता दें कि सेक्रेड गेम्स को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेटफ्लिक्स के सीईओ पर अनुराग कश्यप ने बोला हमला

हाल ही में नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारैंडोस ने निखिल कामत के पॉडकास्ट में हाल के बयान में कहा था कि साल 2018 में भारत में नेटफ्लिक्स के लिए सेक्रेड गेम्स के साथ शुरुआत करना एक गलती थी। हमें पॉप्युलर कंटेंट के साथ इसे लॉन्च करना चाहिए था। उनकी ये बात अनुराग कश्यप को ठीक नहीं लगी, इस पर रिएक्ट करते हुए अनुराग ने टेड को ‘बेवकूफ’ बताया था, इसके साथ लिखा, “उन्हें सास-बहू शो से शुरुआत करनी चाहिए थी, तब वे कुछ अच्छा करते। अब वे वही कर रहे हैं।” अनुराग का ये कटाक्ष एकता कपूर और नेटफ्लिक्स की उस डील पर था, जिसमें नेटफ्लिक्स ने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर फैमिली ड्रामा वाला कंटेंट बनाने की डील की है।

एकता कपूर ने अनुराग कश्यप को बताया बेवकूफ

वहीं अब एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुराग कश्यप के लिए एक लंबा चौड़ा मैसेज लिखते हुए शुरुआत की, "तुम बहुत बेवकूफ हो... यह कहने से तुम्हें प्रॉफिट हुआ होगा। ‘मैं ज़्यादा समझदार हूं… लेकिन डार्लिंग इस सबमें decency कैसी रहेगी !!! और खुद के बारे में अवेयरनेस भी तो जरुरी है ?????? ये ( सास-बहू) एक ऐसी कला जो बहुत से कलाकारों के पास नहीं है! ’इस विषय' का इंडियन दर्शकों पर कितना प्रभाव है। इसके जरिए ही महिलाओं को भारत में आवाज़ मिली है। लेकिन जो लोग इस विषय को कमजोर मानते हैं, दरअसल ये लोग एक वर्ग विशेष को लेकर पक्षपाती हैं।