RAMAYAN के बाद कहां गायब हो गई थी लक्ष्मण की 'उर्मिला', 36 साल बाद कर रही कमबैक

Published : Nov 11, 2024, 07:20 AM IST
ramanand sagar ramayan lakshman wife urmila aka anjali vyas

सार

रामानंद सागर की रामायण में उर्मिला का किरदार निभाने वाली अंजली व्यास 36 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में रहने के बाद अब वे नए शो के साथ दर्शकों से रूबरू होंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) का जब भी जिक्र होता है तो 80 का दशक याद आ जाता है। जब रविवार को रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर होता था और सड़के सूनी पड़ जाती थी। रामायण अब तक के सबसे सक्सेसफुल टीवी सीरियलों में से एक हैं। रामायण के राम (अरुण गोविल) सीता (दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) तो सभी को याद रहते हैं, लेकिन इस धारावाहिक में एक और किरदार था, जिसे आज भी याद और पसंद किया जाता है और वो है उर्मिला का। सीरियल में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार अंजली व्यास (Anjali Vyas) ने निभाया था, जो 36 साल बाद एक बार फिर लाइमलाइट में आ गईं हैं। बताया जा रहा है कि अंजली टीवी पर कमबैक करने जा रही है। हालांकि, वे किस शो से वापसी कर रही हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

रामायण के बाद कहां गायब हो गई थी उर्मिला

आपको बता दें कि रामायण की उर्मिला यानी अंजली व्यास हाल ही में मुंबई आई हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे रामायण के बाद कहां गायब हो गईं थीं। उर्मिला ने बताया कि रामायण खत्म होने के बाद उन्होंने किसी और सीरियल में इसलिए काम नहीं किया क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया चली गईं थीं। लंबे समय से वे ऑस्ट्रेलिया में ही रह रही थीं। ईटाइम्स से बातचीत में अंजली ने बताया कि वे एक बार रामानंद सागर से भी मिली थी, जब है कृष्णा सीरियल बना रहे थे। उन्होंने इस शो के लिए उन्हें एक रोल भी ऑफर किया था, हालांकि तब में काम नहीं कर पाई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास लंबे समय से शोज के ऑफर्स आ रहे हैं और अब वे एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रही हैं।

रामायण को लेकर क्या बोला अंजली व्यास ने

अंजली व्यास ने बातचीत के दौरान रामायण को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि रामायण के सभी कलाकारों को आज भी लोग दिल से पूजते हैं। उन्होंने एक इंसीटेंड शेयर करते हुए बताया कि वे हाल ही में कोलकाता के इस्कॉन मंदिर गईं थीं। वहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनके पैर भी छुए। वे काफी खुश हुई कि इतने सालों बाद भी लोग आज भी रामायण के किरदारों को याद करते हैं।

सीता के लिए शॉर्ट लिस्ट हुआ था अंजली व्यास का नाम

कम ही लोग जानते है कि रामायण के लिए रामानंद सागर ने अंजली व्यास को सीता के रोल के लिए शॉर्ट लिस्ट किया था। हालांकि, बाद में यह रोल दीपिका चिखलिया की झोली में चला गया। वहीं, अंजली को लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार मिला था। बता दें कि रामायण का प्रसारण जनवरी 1987 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। जुलाई 1988 में सीरियल खत्म हो गया था।

78 एपिसोड में तैयार की गई थी रामायण

रामानंद सागर की रामायण को कुल 78 एपिसोड में प्रसारित किया गया था। सागर को एक एपिसोड बनाने के लिए 9 लाख रुपए खर्च करना पड़ता था। वहीं, दूरदर्शन को रामायण के एक एपिसोड से 40 लाख रुपए की कमाई होती थी। उस जमाने में रामायण सबसे महंगे सीरियलों में से एक था। रामायण के नेरेटर रामानंद सागर और अशोक कुमार थे। इसमें संगीत रवींद्र जैन ने दिया था। रामायण ने पहले 4 एपिसोड में कुल 170 मिलियन दर्शक जुटाए और इसी कारण उस जमाने में डीडी नेशनल कई सालों बाद सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंडियन टेलीविजन चैनल बना था।

ये भी पढ़ें...

क्यों पड़ी इस एक्टर को मुंह छुपाने की जरूरत? जानें इसके पीछे का राज

1 एपिसोड का इतना लेते हैं तारक मेहता के 7 STARS, सबसे ज्यादा फीस किसकी

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार