
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'भाभीजी घर पर हैं' टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शोज में से एक हैं। इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के जेहन में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन अगर अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) के बाद कोई और एक्टर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने में पूरी तरह कामयाब होता है तो वे हैं योगेश त्रिपाठी, जो इस शो में दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि योगेश त्रिपाठी की पहली सैलरी कितनी थी। आइए आपको बताते हैं योगेश त्रिपाठी की पहली और वर्तमान सैलरी के बारे में...
रिपोर्ट्स की मानें तो योगेश त्रिपाठी की पहली सैलरी महज 600 रुपए थी। बताया जाता है कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की तो वे थिएटर करते थे और यहां एक प्ले करने के लिए उन्हें पहली बार 600 रुपए मिले थे। लेकिन अगर वर्तमान की बात करें तो लीड एक्टर ना होने के बावजूद ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लिए योगेश त्रिपाठी मोटी रकम चार्ज करते हैं।
बताया जाता है कि 'भाभीजी घर पर हैं' में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभाने के लिए योगेश त्रिपाठी तकरीबन 40 हजार से 45 हजार रुपए प्रति दिन चार्ज करते हैं। अगर उनकी पहली सैलरी से इसकी तुलना की जाए तो यह लगभग 67 से 75 गुना है या यूं कहें कि यह 6666 फीसदी से 7500 फीसदी से भी ज्यादा है।
योगेश त्रिपाठी 2015 से 'भाभीजी घर पर हैं' में दरोगा हप्पू सिंह का रोल निभा रहे हैं। दर्शक उनके किरदार और उनकी कॉमिक टाइमिंग को बहुत पसंद करते हैं। उनके किरदार ने इतनी पॉपुलैरिटी बटोरी कि इसके इर्द-गिर्द एक पूरा शो ही बना दिया गया। इस शो का नाम है 'हप्पू की उलटन-पलटन', जिसमें योगेश त्रिपाठी लीड रोल में हैं और उनके साथ गीतांजलि मिश्रा और हिमानी शिवपुरी की भी अहम् भूमिका है। यह शो 2019 में शुरू हुआ और 2023 तक गीतांजलि मिश्रा की जगह कामना पांडे हप्पू सिंह की पत्नी राजेश सिंह के रोल में दिख रही थीं।
योगेश त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के रथ के रहने वाले हैं। उनका जन्म 13 अगस्त 1979 को हुआ था। रथ, हमीरपुर जिले में आता है, जो बुंदेलखंड में शामिल है। योगेश त्रिपाठी ने अपनी पढ़ाई बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से की है। योगेश को 'भाभी जी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन पलटन' के अलावा 'साहब बीवी और बॉस', 'पीटरसन हिल', 'लापतागंज', 'FIR', 'जीजाजी छत पर हैं' जैसे शोज में भी देखा जा चुका है।
और पढ़ें…
पंड्या संग रिश्ते पर नताशा ने कही बड़ी बात! सुनकर सोच में पड़ जाएंगे आप
खान-कुमार सबपर भारी पड़ रहा यह टोपी वाला बच्चा, जानें कौन है यह स्टार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।