
एंटरटेनमेंट डेस्क. देश-दुनिया में रोशनी का त्यौहार दिवाली धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि किसी कारण से कुछ लोगों के नसीब दिवाली मनाना नहीं लिखा होता है। ऐसा ही कुछ हुआ था रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayana) में सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) के साथ, जब वे 4 साल तक अपने घर पर दिवाली नहीं मना पाईं थी। ऐसा क्यों हुआ इसका खुलासा दीपिका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया था। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...
रामायण में सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया ने एक इंटव्यू में बताया था कि रामायण सीरियल की शूटिंग महाराष्ट्र बॉर्डर के पास उमरगांव में हुई थी। यह गांव सीरियल की स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स के घर से काफी दूर था, इसलिए बार-बार घर आना जाना नहीं हो पाता था। सभी इसी गांव में एक साथ रहते थे। दीपिका ने बताया कि रामायण की शूटिंग तकरीबन 4 साल तक चली थी और इस दौरान उन्हें 3-4 छट्टियां ही मिल पाईं थीं। हालात ये रहे कि सीरियल की शूटिंग के दौरान वे 4 साल तक अपने घर पर दिवाली तक नहीं मना पाईं थीं। उन्होंने बताया कि शूटिंग शेड्यूल इतना टाइट होता था कि घर जाना मुश्किल होता था। इसलिए सभी मिलकर सेट पर ही दीए जलाकर दिवाली मना लेते थे।
दीपिका चिखलिया ने इंटरव्यू के दौरान रामायण सीरियल में दीवाली का सीक्वेंस कैसे शूट किया था, इसको लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि सीरियल में दिवाली का सीक्वेंस करीब 7 दिन में शूट हो पाया था। इन 7 दिनों में रोज सीरियल के कलाकार और क्रू मिलकर राम का नाम लेकर दीए जलाते थे। दीपिका ने बताया कि दिवाली का सीक्वेंस शूट करने के लिए उमरगांव में ही अयोध्या का सेट तैयार किया गया था। हर दिन सेट को दिवाली के हिसाब में सजाया जाता था।
रामायण सीरियल का निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानंद सागर द्वारा किया गया था। सीरियल 1987 और 1988 के बीच डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ था और इसे अशोक कुमार और निर्देशक रामानंद सागर ने नेरेट किया था। रामायण सीरियल में संगीत रवीन्द्र जैन का था। बता दें कि अपने प्रसारण के दौरान यह सीरियल दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टेलीविजन शो बना था। इस सीरियल का दोबारा प्रसारण 17 देशों में 20 अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग समय पर प्रसारित किया गया था। इस धारावाहिक को 650 मिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामानंद सागर के रामायण सीरियल का एक एपिसोड 9 लाख रुपए में तैयार होता था और दूरदर्शन को हर एपिसोड से 40 लाख रुपए कमाई होती थी। रामायण सीरियल में राम का रोल अरुण गोविल, लक्ष्मण का रोल सुनील लहरी, सीता का रोल दीपिका चिखलिया, रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी, हनुमान का रोल दारा सिंह ने निभाया था। इनके अलावा रामायण सीरियल में संजय जोग, समीर राजदा, बाल धुरी, जयश्री गडकर, पद्मा खन्ना, रजनीबाला, अंजलि व्यास, विजय अरोड़ा, ललिता पवार सहित अन्य कलाकारों ने भी लीड रोल प्ले क्या था।
ये भी पढ़ें…
Diwali धमाका, एंटरटेनमेंट होगा FULL ON, 7 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर गदर
वो डर जिसके कारण 27 साल पहले माधुरी दीक्षित संग काम नहीं करना चाहती थी ये हसीना
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।