ये भटूरा कौन है? Video में देखें क्यों उड़ रहा रश्मि देसाई का मजाक

Published : Jul 22, 2025, 08:46 AM ISTUpdated : Jul 22, 2025, 09:45 AM IST
rashmi desai spotted netizens trolled yv actress brutally for her look

सार

Rashmi Desai Trolled: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई काफी समय से किसी सीरियल में नजर नहीं आईं हैं। इसी बीच बीती रात वे मुंबई में स्पॉट हुईं। उनका लुक देखकर हर कोई शॉक्ड हुआ। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

Rashmi Desai Trolled For Look: टीवी के कई पॉपुलर सीरियलों का हिस्सा रही रश्मि देसाई (Rashmi Desai) लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। इसी बीच वे बीती रात मुंबई में स्पॉट हुईं। वायरल वीडियो में उनका लुक देखकर फैन्स को झटका जोरदार लगा। वीडियो में रश्मि बिना मेकअप और चश्मा लगाए नजर आ रही है। उनके गाल फूले और चेहरा भरा-भरा नजर आ रहा है। फैन्स लगातार उनके लुक पर कमेंट्स करते हुए मजाक उड़ा रहे हैं। किशन राव नाम के यूजर ने लिखा- ये भटूरा कौन हैं। वहीं, दूसरे ने कहा- सिद्धार्थ शुक्ला की जान की दुश्मन। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स करें।

क्यों उड़ रहा रश्मि देसाई का मजाक

रश्मि देसाई का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें में ऑल इन ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्माइल के साथ फोटोग्राफर्स को दिए, लेकिन फैन्स को उनका लुक पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मोशिर खान नाम के यूजर ने लिखा- क्या हो गया इसको। अनिर्वन जॉय नाम के यूजर ने लिखा- मोमो जैसी लड़की। फहाम खान नाम के यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- ये बैलून क्यों बन गई है इतनी। संदीप मीणा नाम के यूजर ने कमेंट कर पूछा- ये आंटी कौन है। वकस महफूज नाम के यूजर ने लिखा- मोटी, इसे कहो अपना वजन कम करें। इसी तरह अन्य ने भी रश्मि का जमकर मजाक उड़ाया।

 

रश्मि देसाई के बारे में

37 साल की रश्मि देसाई असम से हैं और गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे मुंबई में पली-बढ़ी और ग्रेजुएशन बीच में छोड़कर उन्होंने टूर एंड ट्रैवल में नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से डिप्लोमा किया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रीजनल फिल्मों से की। उन्होंने 2002 में असमिया भाषा की फिल्म कन्यादान में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत बीरेंद्र नाथ तिवारी द्वारा निर्देशित 2004 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ये लम्हे जुदाई के से की, जिसमें शाहरुख खान और रवीना टंडन लीड रोल में थे। उन्होंने शीतल नामक एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल प्ले किया था, जिसकी बड़ी बहन की हत्या कर दी जाती है। 2005 में वे फिल्म शबनम मौसी में नजर आईं, जहां उन्होंने आशुतोष राणा और विजय राज के साथ नैना का किरदार निभाया। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया।

इन टीवी सीरियल में किया रश्मि देसाई ने काम

रश्मि देसाई ने 2006 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वे सबसे पहले रावण सीरियल में नजर आईं थीं। उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल परी हूं मैं में डबल रोल प्ले कर अपनी पहचान बनाई। 2009 में आए सीरियल उतरन ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। रश्मि ने मीत मिला दे रब्बा, दिल से दिल तक, इश्क का रंग सफेद, सीआईडी, सावधान इंडिया, नागिन 6 सहित अन्य सीरियलों में काम किया। फिलहाल वे किसी भी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss 19 Voting Trend में सबसे बड़ा उलट फेर, NO.1 पर इसने जमाया कब्जा
Bigg Boss 19 Finale Promo: डांस फ्लोर पर कुनिका-नेहल-फरहाना, मचाएंगी जमकर हंगामा