Romantic OTT Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ बेहतरीन रोमांटिक फिल्में हैं। इन फिल्मों को आपको जरूर देखना चाहिए। इस लिस्ट में जब वी मेट से लेकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे तक शामिल हैं।
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल अहम रोल में नजर आए थे। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 102.5 करोड़ की कमाई की थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर जरूर देखें।
27
कुछ कुछ होता है
साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आई थीं। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 46.86 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
37
जब वी मेट
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर और करीना कपूर दिखाई दिए थे। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 50 करोड़ की कमाई की थी। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' 35 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
57
आशिकी 2
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 78 करोड़ की कमाई थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
67
ये जवानी है दीवानी
साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 188.57 करोड़ की कमाई की थी। इसे आप प्राइम वीडियो पर जरूर देखें।
77
तमाशा
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तमाशा' में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अहम रोल में नजर आए थे। 87 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में कुल 61.23 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, फिल्म को ओटीटी पर खूब पसंद किया गया। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।