
एंटरटेनमेंट डेस्क, Rumor of affair between Barsaatein Mausam Pyar Ka couple Kushal Tandon Shivangi Joshi । कुशल टंडन और शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपने अफेयर को कोरी अफवाह बताया था । वहीं अब दोनों का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते दिख रहे हैं । इस वीडियो को कुशल और शिवांगी के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वायरल हुए कुशल और शिवांगी की क्लिप
वीडियो में टीवी शो बरसात मौसम प्यार का में साथ काम कर चुके कलाकार एक साथ बॉक्सिंग मैच का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एक मौके पर कुशाल शिवांगी के गाल पर किस कर लेते हैं।
टीवी एक्टर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी द्वारा डेटिंग की अफवाहों को बकवास बताने के कुछ ही हफ्तों बाद, दोनों की थाईलैंड वेकेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि कुशाल शिवांगी को किस करते नजर आ रहे हैं, इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गई हैं।
थाईलैंड वैकेशन पर स्पॉट हुए थे कुशल और शिवांगी
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके थाईलैंड वेकेशन का है और सोशल मीडिया पर अब जमकर शेयर किया जा रहा है। हालाँकि, क्लिप कब की है, इसमें क्लियर व्यू भी नज़र नहीं आ रहा है। बावजूद इसके क्लिप वायरल हो रही है,इस पर दोनों के फैंस ने जमकर रिएक्ट किया है।
इससे पहले बॉक्सिंग मैच से कुशल और शिवांगी की एक तस्वीर भी ऑनलाइन वायरल हुई थी । इसमें शिवांगी ने व्हाइट टॉप और पोल्का-डॉटेड शॉर्ट्स पहना हुआ है, वहीं कुशाल ऑलिव-ग्रीन टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नज़र आए थे ।
'बरसातें- मौसम प्यार का' में नज़र आया था कपल
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने टीवी शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ काम किया था। इस सीरियल मे दोनों एक्टर ने जमकर तारींफें बटोरी थीं । इसके बाद अक्सर दोनों को साथ देखा गया है। हालांकि वे हमेशा एक दूसरे को बेहतर दोस्त ही बताते रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।