6 महीने बाद फिर से प्रेग्नेंट हैं देवोलीना भट्टाचार्जी? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

Published : May 29, 2025, 06:02 PM IST
Devoleena Bhattacharjee

सार

देवोलीना भट्टाचार्जी की हालिया तस्वीरों ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दी। जानिए क्या है पूरा मामला और एक्ट्रेस ने क्या कहा।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। लगभग 6 महीने पहले उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि वो दूसरी बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। ऐसे में फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल देवोलीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पति शाहनवाज शेख के साथ फोटो पोस्ट की। इन फोटोज में देवोलीना ने फिटेड ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका पेट निकला हुआ दिखाई दे रहा था। ऐसे में लोग यह कयास लगाने लगे कि देवोलीना एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। वहीं कुछ लोग इस खबर को सुनकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

 हालांकि, इस खबर के फैलने के बाद कई मीडिया हाउस ने उनसे संपर्क किया, तो देवोलीना ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'मेरी डिलीवरी को अभी 6 महीने ही हुए हैं। लोग ऐसे ही अफवाह उड़ाना शुरू कर देते हैं और खबरें बन जाती हैं।'

देवोलीना ने साल 2022 में की थी शादी

आपको बता दें देवोलीना ने साल 2011 में आए शो सवारे सबके सपने... प्रीतो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआती थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2012 में आए शो साथ निभाना साथिया से मिली। इस शो के जरिए उन्होंने गोपी बहू का किरदार निभाकर खूब फेम हासिल किया। इसके बाद वो बिग बॉस जैसे कई रियलिटी शोज में भी दिखाई दीं। वहीं साल 2022 में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने फिटनेस ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी कर ली। इस शादी से कपल का एक बेटा है, जिसका नाम जॉय है। ऐसे में देवोलीना इंडस्ट्री से दूर इस समय अपने बेटे की परवरिश में लगी हुई हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 के सनी देओल से क्यों हो रही अनुपमा की तुलना, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे
The 50 में पहले दिन महायुद्ध, टास्क में भिड़े 2 धुरंधर और एक का हुआ गेम ओवर