Bigg Boss 19 के साथ OTT पर लें सलमान खान की 7 ऑलटाइम बेस्ट मूवीज का मजा

Published : Aug 25, 2025, 06:49 AM IST

Salman Khan Films On OTT: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 19 शुरू हो चुका है। इसे दर्शक जियो हॉटस्टार और कलर्स पर देख सकते हैं। इसी के साथ ही ऑडियंस घर बैठे सलमान की ऑलटाइम बेस्ट डिफरेंट जोन की मूवी भी ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म कर देख सकती हैं। 

PREV
18
सलमान खान की बेस्ट फिल्में ओटीटी पर

सलमान खान की मूवीज देखने का हर कोई दीवाना है। उन्हें, एक्शन, रोमांस या फिर कॉमेडी.. सभी किरदारों में पसंद किया जाता है। यदि किसी ने सिनेमाघरों में उनकी बेस्ट फिल्में मिस कर दी है तो वो इन्हें ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए, जानते हैं किन प्लेटफॉर्म पर भाईजान की फिल्में देखी जा सकती हैं।

28
सलमान खान की फिल्म सुल्तान

सलमान खान और डायरेक्टर अली अब्बास जफर की 2016 में आई फिल्म सुल्तान ब्लॉकबस्टर रही। इसमें अनुष्का शर्मा, अमित साध और रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे। इसे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। बता दें कि 90 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 623.33 करोड़ का बिजनेस किया था।

38
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान

2015 में आई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। डायरेक्टर कबीर खान की इस फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। मूवी को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 918.18 करोड़ का बिजनेस किया था।

48
सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर

2012 में आई सलमान खान-कैटरीना कैफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म एक था टाइगर को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इसमें रणवीर शौरी, रोशन सेठ, गिरीश कर्नाड और गेवी चहल भी थी। 75 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 335 करोड़ का कारोबार किया था।

58
सलमान खान की फिल्म दबंग

सलमान खान की फिल्म एक्शन पैक्ड फिल्म दबंग 2010 में आई थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, सोनू सूद, ओम पुरी, डिंपल कपाड़िया, विनोद खन्ना, अनुपम खेर, महेश मांजरेकर और माही गिल थे। 41 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 221.14 करोड़ कमाए थे। इसे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

68
सलमान खान की फिल्म हम साथ-साथ हैं

1999 में आई डायरेक्टर सूरज बड़जात्या और सलमान खान की मल्टी स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया था। इसे ओटीटी जी 5 पर देखा जा सकता है। फिल्म में मोहनीश बहल, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीलम, महेश ठाकुर रीमा लागू और आलोक नाथ थे। 10 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने 81.71 करोड़ कमाए थे।

78
सलमान खान की फिल्म करन अर्जुन

1995 में आई सलमान खान और शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म करन अर्जुन राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। इसमें राखी गुलजार, ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर, अर्जुन, जैक गौड, रंजीत और आसिफ शेख लीड रोल में थे। 6 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 43 करोड़ कमाए थे। इसे ओटीटी जी 5 पर देखा जा सकता है।

88
सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया

1989 में आई सलमान खान की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म मैंने प्यार किया को अमेजन प्राइम वीडियो में देखा जा सकता है। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में भाग्यश्री, आलोक नाथ, मोहनीश बहल, रीमा लागू, राजीव वर्मा, अजीत वाचानी और लक्ष्मीकांत बेर्डे भी थे। 1 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 45 करोड़ कमाए थे।

Read more Photos on

Recommended Stories