Bigg Boss 17: गेट लॉस्ट, साइको और औकात...अंकिता लोखंडे-ऐश्वर्या शर्मा के बीच बदतमीजी की हदें पार-Watch Video

Published : Nov 08, 2023, 03:10 PM ISTUpdated : Nov 08, 2023, 03:42 PM IST
salman khan bigg boss 17

सार

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 में इन दिनों घरवालों के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है। शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे एक-दूसरे से भिड़ती दिख रही है। प्रोमो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इन दिनों बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। कुछ तो ऐसे भी है जो गाली-गलौच तक कर रहे हैं। इसी बीच कुछ मिनट पहले शो से जुड़ा एक नया प्रोमो मेकर्स द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। बिग बॉस 17 के न्यू प्रोमो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे है और ऐश्वर्या-अंकिता को लताड़ लगा रहे हैं।

 

 

क्या है बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा गुस्से में कहती है मैं किसी की चाट नहीं रही हूं कम से कम। इस पर उनके पति नील भट्ट उन्हें शांत करते हुए कहते है- हो गया बस हो गया। इसके बावजूद भी ऐश्वर्या शांत नहीं होती। इतने में विक्की जैन कुछ कहते है और ऐश्वर्या तिलमिलाती हुई उनसे कहती है आप बीच में क्यों बोल रहे हो। फिर अंकिता लोखंडे भी आ जाती है और कहती हैं- मैं बीच में बोलूंगी। अंकिता कहती है कि तमीज से बात करना सीखो पहले। फिर विक्की गुस्सा हो जाते हैं और कहते है कि आप मेरी वाइफ से कैसे बात कर रही है। इसके बाद ऐश्वर्या-अंकिता भिड़ते हुए एक-दूसरे से कहती-शटअप। इतना ही नहीं दोनों के बीच हाथापाई तक होते-होते बची। इसके बाद अंकिता, ऐश्वर्या से कहती है-तेरा कोई क्लास नहीं है, मैं तुझे भाव तक नहीं देती। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 का ये एपिसोड बुधवार रात को 10 बजे से देखने मिलेगा।

Bigg Boss 17 के न्यू प्रोमो पर लोगों ने किया रिएक्ट

Bigg Boss 17 का न्यू प्रोमो देखने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ऐश्वर्या सचमुच लो क्लास की हैं, भयानक बिहेवियर। एक अन्य ने लिखा- तुम बहुत बड़ी लूजर हो ऐश्वर्या, मेंटल है पूरी भाई इसका पति को अब पता चला होगा के ये ऐसी पागल है। एक ने लिखा- ऐश्वर्या जैसी शख्सियत को संभालने के लिए नील को बड़ा सलाम। एक ने लिखा- ऐश्वर्या एक नंबर की पागल है वह एकदम बेकार पर्सनैलिटी हर समय चल बे चल और कुछ नहीं बोलने को, लड़ाई भी करनी नहीं आती। अगर ऐसी पर्सनैलिटी है तो हमें ना देखनी। एक बोला- ये पागल जंगली ऐश्वर्या बिना मुद्दे के सिर्फ विक्की और अंकिता से लड़ाई करती हूं ओवर एक्टिंग की दुकान सर दर्द है ये औरत।

ये भी पढ़ें...

SHOCKING: सलमान खान की किसी भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर नहीं कमाए 50 Cr

भयानक हैं Tiger 3 में सलमान खान-कैटरीना कैफ के एक्शन, बना डाला रिकॉर्ड

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?