
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। ये सबसे पसंदीदा शो है और दर्शक हर बार इस शो के शुरू होने का बेताबी से इंतजार करते हैं। सलमान को उनकी होस्टिंग के लिए पसंद किया गया है और इस साल भी वो शो को होस्ट करते नजर आएंगे। बिग बॉस 18 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस साल बिग बॉस 18 का प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा। इसी बीच एकता कपूर (Ekta Kapoor) के डिजिटल रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp 2), जिसे कंगना रनोट (Kangana Ranaut) होस्ट करेंगी, को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये शो भी 5 अक्टूबर से ही शुरू हो रहा है। अगर ऐसा होता है कि सलमान-कंगना के बीच छोटे पर्दे पर भिड़त देखने को मिलेगी।
बिग बॉस 18 Vs Lock Upp 2
आपको बता दें कि कंगना रनोट का रियलिटी शो Lock Upp अपने पहले सीजन से ही दर्शकों के बीच छा गया था। इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग पहले सीजन से ही रही है। अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है, जिसका इंतजार फैन्स कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान का शो बिग बॉस 16 का भी कईयों को इंतजार है। इसी बीच टेली चक्कर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंगना रनोट का लॉक अप 2 भी उसी तारीख से शुरू होगा, जिस डेट से सलमान का बिग बॉस 18 शुरू होगा, यानी 5 अक्टूबर।
बिग बॉस 18-लॉक अप 2 से डबल एंटरटेनमेंट
बिग बॉस 18-लॉक अप 2 दोनों शो क्लैश होंगे और दर्शकों को डबल एंटरटेनमेंट मिलेगा। बात सलमान खान के बिग बॉस 18 की करें तो अर्जुन बिजलानी, शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी, दीपिका आर्य, मानसी श्रीवास्तव, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, कनिका मान और अन्य सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया गया है। अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। वहीं, लॉक अप 2 के प्रतिभागी को लेकर भी अभी ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें...
2024 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी स्त्री 2, सिर्फ 7 दिन में कमाए 374Cr+
क्यों की थी सलमान खान ने डेब्यू फिल्म के FLOP होने की दुआ, लगा था झटका
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।