सलमान खान के बिग बॉस 19 को महीनेभर पूरा हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने प्रीमियर वाले दिन 16 कंटेस्टेंट्स को घर में एंट्री करवाई थी। इनमें से कुछ टीवी और फिल्म स्टार्स हैं तो कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का हर साल दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार के सीजन 19 की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी। सलमान खान के शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ था। शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर देखा जा सका है। आइए, शो में महीनेभर में क्या-क्या हुआ जानते हैं...
29
फरहाना भट्ट सीक्रेट रूम में
सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की शुरुआत होने के चंद दिनों के अंदर फरहाना भट्ट ने ऐसी हरकतें की कि उन्हें बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में भेज दिया था। वे इसी रूम में लगी टीवी से घरवालों को देखती थीं और टास्क में भी हिस्सा लेती थीं।
39
कुनिका सदानंद ने जमाया रौब
बिग बॉस 19 में सबसे उम्र दराज कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद (61 साल) हैं। उन्होंने घर में आते ही अपना रौब जमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने किचन में कब्जा कर लिया था और सभी पर अपना हुक्म चलाने लगी थीं। उन्हें घर का पहला कैप्टन भी बनाया गया। हालांकि, कैप्टन बनने से पहले गौरव खन्ना से उनकी जमकर तकरार हुई थी। दरअसल, तान्या मित्तल ने आकर दोनों के बीच झगड़ा करवा दिया था।
49
फरहाना भट्ट ने मचाया गदर
गौरव खन्ना की वजह से बिग बॉस 19 के घर में फरहाना भट्ट की वापसी हुई थी। हालांकि, वापसी के साथ उन्होंने घर में जबरदस्त हंगामा किया था। उन्होंने नीलम गिरी, बसीर अली, अमाल मलिक और जीशान कादरी से खूब पंगा लिया था। उन्होंने नीलम को तो औकात तक में रहने को कह दिया था।
बिग बॉस 19 के घर में नेहल चुडासमा एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें दूसरों के बीच में दखल देने का भारी शौक है। घर में अक्सर देखा गया कि अगर दो लोग में बहस हो रही है तो नेहल बीच में जरूर बोलती हैं और झगड़े को और बढ़ा देती हैं। एक बार तो उन्होंने तान्या से ये तक कह दिया था कि आपके मुंह से बदबू आ रही है।
69
बसीर अली और अभिषेक बजाज में पंगा
बिग बॉस 19 के घर में अभी तक बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच सबसे ज्यादा पंगे हुए। एक महीने के अंदर दोनों कइयों बार लड़े। एक टास्क के दौरान तो दोनों फिजिकल तक हो गए थे और गाली-गलौच तक करने लगे थे। दोनों में इतना भयानक झगड़ा हुआ था कि घरवालों को बीच बचाव करने आने पड़ा था।
79
होस्ट फराह खान
बिग बॉस 19 जब से शुरू हुआ है तब से अब 4 बार वीकेंड का वार हुआ। इनमें से 3 तो सलमान खान ने होस्ट किए और 1 की होस्टिंग फराह खान ने की थी। फराह के साथ अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी नजर आए थे। फराह वाला वीकेंड का वार काफी पसंद किया गया था।
89
सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास
सलमान खान जब-जब वीकेंड का वार में आए तब-तब उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। सबसे ज्यादा उन्होंने नेहल और फरहाना को फटकारा। वहीं, हालिया वीकेंड का वार में उन्होंने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को घेरा था।
99
नगमा - नतालिया बिग बॉस 19 से आउट
बिग बॉस 19 के घर से अभी तक 2 कंटेस्टेंट नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक एविक्ट हो चुके हैं। आपको बता दें कि तीसरी कंटेस्टेंट नेहल आउट हुई हैं, लेकिन उन्हें घर से बाहर नहीं किया गया बल्कि सीक्रेट रूम में भेजा गया है। इस बार के शो में 2 हफ्तों तक बिग बॉस ने कोई एविक्शन नहीं किया था।।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।