Bigg Boss 19: मार-पिटाई पर उतरी कुनिका-फरहाना, तमीज-तहजीब की सारी हदें की पार

Published : Sep 29, 2025, 05:27 PM IST
salman khan bigg boss 19 new promo

सार

बिग बॉस 19 में अब कंटेस्टेंट्स तमीज और तहजीब की सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। आपस में झगड़ा और गाली-गलौच करना अब आम बात हो गई हैं। इसी बीच शो से जुड़े कुछ नए प्रोमो वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें 2 फीमेल कंटेस्टेंट भयानक तरीके से लड़ती दिख रही हैं।

सलमान खान का टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अब हाथापाई और मारपीट ज्यादा होने लगी है। कंटेस्टेंट्स छोटी-छोटी बातों और छोटे-छोटे मुद्दों को इश्यू बनाकर लड़ रहे हैं। घर में कुछ सदस्य तो ऐसे भी हैं, जो खुद होकर लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। इसी बीच शो के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड से जुड़े कुछ ने प्रोमो वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें से एक प्रोमो में तो कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट भयानक लड़ती दिख रही है। इतना ही नहीं दोनों मार-पिटाई पर उतर आईं। दूसरे घरवालों ने आकर बीच-बचाव किया।

क्या है बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने जियो हॉटस्टर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- कुनिका और फरहाना की बहस ने बिग बॉस के घर का तापमान बढ़ा दिया। वीडियो में देख सकते हैं कि कुनिका, फरहाना को ताना मारते हुए कहती हैं- मुंह बंद कराना आता नहीं कैप्टन बनी बैठी हैं। ये सुनते ही फरहाना का पारा चढ़ जाता है और वो कहती है- आप मेरे मत आओ। आप खुद जहर उगल रही हो। फिर कुनिका कहती है अभी उसने मेरे बारे में शुरू क्यों किया। फरहाना का पारा और चढ़ जाता है और वे गुस्से में कहती है- क्या करूं थप्पड़ मारूं उसे। कैप्टन के तौर पर मैंने रिजाइन तो नहीं किया है, आप फेल हुई हैं। खुद तो दो दिन में फुस्स हो गई थीं, तब क्या था। इसके बाद दोनों में भयानक बहस हुई और बात मार-पिटाई पर उतर आई। दोनों की लड़ाई देखकर जीशान कादरी कहते हैं- कुछ नहीं किया जा सकता तो जवाब में अमाल कहते हैं- मजा आ रहा है। वीडियो पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक प्रोमो और सामने आया है, जिसमें जीशान और बसीर अली बैठकर घर के दूसरे गुट के बारे में बात करते दिख रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें... Bigg Boss19: Awez Darbar शो हुए बाहर, फूट-फूट कर रोए ये कंटस्टेंट

 

 

बिग बॉस 19 में घर से बेघर होने नॉमिनेट हुए 8 सदस्य

आवेज दरबार के बिग बॉस 19 से एलिमिनेट होने के बाद एक बार फिर नॉमिनेशन टास्क हुआ। टास्क के लिए घर के गार्डन एरिया में एक शिप और मिसाइल का सेट लगाया गया था। जहां पर घरवालों को बताया गया कि वो एक सदस्य को ज्यादा से ज्यादा तीन बार ही नॉमिनेट कर सकते हैं। गौरव खन्ना से शुरुआत हुई, उन्हें किसी ने नॉमिनेट नहीं किया। फिर अभिषेक बजाज को नीलम और शहबाज ने नॉमिनेट किया। प्रणित मोरे को बसीर, अमाल और तान्या ने नॉमिनेट किया। शहबाज को अशनूर ने नॉमिनेट किया। बसीर को कुनिका ने नॉमिनेट किया। इस तरह अन्य राउंड हुए। आखिर में 8 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया, जिनके नाम हैं- अमाल मलिक, नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: किसने की तान्या मित्तल की सरेआम बेइज्जती, सलमान खान भी नहीं रोक पाए हंसी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50: कन्फर्म हुए 3 कंटेस्टेंट, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट-कब होगा शुरू? जानें
Bigg Boss 19 के बाद सलमान खान से नहीं मिलीं फरहाना भट्ट, बोलीं- हमारी बात तक नहीं हुई