पता चल गया कौन है Bigg Boss 18 का विनर, फिनाले से 4 दिन पहले हुआ खुलासा

Published : Jan 15, 2025, 06:23 PM IST
salman khan show bigg boss 18 winner prediction

सार

बिग बॉस 18 के विनर को लेकर द खबरी ने बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार, विवियन डीसेना इस सीजन के विजेता हो सकते हैं, जबकि रजत दलाल रनरअप रहेंगे। टॉप 5 में करणवीर मेहरा, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा भी शामिल हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फिनाले के करीब पहुंच रहा है और इससे जुड़ी कई सारी लेटेस्ट जानकारी रिवील हो रही हैं। इसी बीच इस सीजन के विनर को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है। बिग बॉस के अंदर की खबर देने वाले द खबरी के ट्विटर पर शो के टॉप कंटेस्टेंट्स और इस बार के विनर के नाम का खुलासा किया गया है। द खबरी की मानें तो इस बार के सीजन के विनर विवियन डीसेना हो सकते हैं। वहीं, रनरअप रजत दलाल रहेंगे। जबकि हाल ही में वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने इशारों-इशारों में बताया था कि रजत इस बार के विनर हो सकते हैं। हालांकि, असली विनर कौन है, ये तो फिनाले वाले दिन ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें...

Bigg Boss 18: फिनाले से पहले जोरदार झटका, ये शख्स हुआ घर से OUT

द खबरी ने बताए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम

द खबरी ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए प्रीडिक्शन किया है कि शो में टॉप 5 में विवियन डीसेना, रजत दलाल, करणवीर मेहरा, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा होंगे। इसका मतलब है कि शो से ईशा सिंह का पत्ता साफ होने वाला है। द खबरी में यह भी बताया है कि इस बार जीत का ताज विवियन के सिर सजने वाला है। जानकारी के साथ यह भी लिखा गया है कि ये उनका प्रिडिक्शन है और वोटिंग से ही असल विनर का पता चलेगा। जानकारी सामने आने के बाद फैन्स को जोरदार झटक लगा है। किसी का कहना है कि करणवीर मेहरा जीतेंगे तो कोई विवियन के नाम के साथ सहमत है।

 

 

ये भी पढ़ें...

वो क्रिकेटर, जिससे होना वाली थी अमृता सिंह की शादी, पर फंसा पेंच और बिगड़ गई बात

बिग बॉस 18 के घर में अभी 6 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 18 के घर में फिलहाल 6 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं, लेकिन के नियम के हिसाब से टॉप 5 के बीच ही विनर को लेकर गेम होगा। अब इनमें से कौन बहार होता है ये वक्त ही बताएगा। वैसे, आपको बता दें कि फिनाले से पहले श्रुतिक अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर को एलिमिनेट कर दिया गया है। हाल ही में कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया था कि शो का फिनाले 19 जनवरी को होगा को रात 9.30 बजे से होगा। फिनाले को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा पर देखा सकता है।

ये भी पढ़ें...

2025 में देश में OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये 10 वेब सीरीज, NO.1 कौन?

बॉलीवुड का सबसे फिसड्डी हीरो, 13 साल में दी 11 Flop पर दौलत बेशुमार

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?