45 की उम्र में 27 जैसी कैसे लगती हैं श्वेता तिवारी? जानें एक्ट्रेस के ब्यूटी सीक्रेट

Published : Oct 04, 2025, 11:22 AM IST
shweta tiwari

सार

'कसौटी जिंदगी की' से मशहूर हुईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी 45 की उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। श्वेता तिवारी ने खुलासा किया कि उन्होंने बेटी पलक से प्रेरित होकर वर्कआउट करना शुरू किया था।

टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 4 अक्टूबर को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। श्वेता ने बच्पन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। काफी स्ट्रगल करने के बाद वो मुंबई गईं और वहां पर उन्हें भोजपुरी, नेपाली और पंजाबी फिल्मों में काम भी मिला। इसके बाद उन्हें साल 1999 की शुरुआत में दूरदर्शन के शो 'कलीरें' का ऑफर मिला। इस शो में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि, उन्हें असली पहचान एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' से मिली। इस शो के बाद उन्होंने अपनी लाइफ में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

45 की उम्र में इस प्रकार यंग दिखती हैं श्वेता तिवारी

श्वेता 45 की होने के बावजूद काफी फिट हैं और डेली वर्कआउट करती हैं। इसके साथ-साथ श्वेता कार्डियो एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग और जॉगिंग भी करती हैं ताकि उनकी बॉडी फिट और एनर्जेटिक रहे। वहीं श्वेता मेडिटेशन भी करती हैं। उनका मानना है कि इससे उनका माइंड भी रिलैक्स रहेगा। इन सबके अलावा श्वेता अपनी डाइट का खूब ध्यान रखती हैं और हेल्दी फूड्स जैसे सलाद, फ्रूट्स, और प्रोटीन वाली चीजें खाती हैं। वहीं वो फास्ट फूड और अनहेल्दी खाने से वह दूर रहती हैं।

ये भी पढ़ें..

क्या है श्वेता तिवारी के पहले सीरियल का नाम, किस शो ने बनाया TV क्वीन?

Rhea Chakraborty को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 5 साल बाद मिला अपना पासपोर्ट, हुईं इमोशनल

श्वेता तिवारी को ट्रांसफॉर्मेशन के लिए किसने किया मोटिवेट

श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा था उनका बेटा पैदा होने के बाद उनका वजन 73 किलो हो गया था। इस वजह से उनकी बॉडी में दर्द भी रहता था। यह सब देखकर उनकी बेटी पलक ने उन्हें ट्रांसफॉर्मेशन करने के लिए मोटिवेट किया। इसके बाद उन्होंने सेलिब्रेटी फिटनेस ट्रेनर प्रसाद नंदकुमार शिर्के से संपर्क किया था। इसके साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव भी लाईं। इस दौरान श्वेता ने खुलासा किया था कि वो फ्रूट्स और ग्रीन वेजिटेबल खाती हैं। इसके साथ ही उन्हें चावल बहुत पसंद है। हालांकि, वो व्हाइट राइस के बजाय ब्राउन राइस खाती हैं। यह उन्हें नुकसान नहीं करता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!