
एंटरटेरमेंट डेस्क. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबिता जी का किरदार मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) निभा रही हैं। मुनमुन अपने रोल की वजह से घर-घर में जाना पहचाना नाम और चेहरा बन गईं हैं। शो में बबिता जी हंसती मुस्कराती नजर आती हैं, लेकिन उनकी रियल लाइफ की बात करें तो वो ट्रेजिडी से भरी पड़ी है। कम ही लोग जानते हैं कि मुनमुन बचपन से लेकर जवानी तक सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं हैं। 2018 के मीटू मूमेंट के दौरान मुनमुन ने खुद के साथ हुए गलत पर खुलकर बात की थी।
सेक्सुअल हैरेसमेंट पर मुनमुन दत्ता का खुलासा
मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी भी सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हो चुकीं हैं। उन्होंने मीटू मूमेंट के दौरान अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन से लेकर जवानी तक कई बार उनका सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ था। पहली बार जब वो छोटी थीं तो पड़ोस के एक अंकल उनके साथ गंदी हरकत करते थे। इतना ही नहीं, वे धमकी भी देते थे कि किसी को भी इस बारे में बताना नहीं। इसके अलावा भी उनका कई बार हैरेसमेंट हुआ। दूसरी बार टीनएज के दौरान हॉस्पिटल में एक शख्स ने उन्हें गलत तरह से छुआ था। वहीं, उनके ट्यूशन टीचर ने भी उनके साथ गंदी हरकत की थी।
मुनमुन दत्ता के नखरे
मुनमुन दत्ता के साथ विवाद भी जुड़े हैं। कहा जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इतना ही नहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की शूटिंग में अगर कोई ऐसा सीन हो जहां उन्हें कोई टच कर रहा हो वे चिढ़ने लगती हैं। बताया जाता है कि उनकी इसी आदत की वजह से डायरेक्टर उन्हें कुछ एपिसोड से आउट भी कर दिया था। एपिसोड से बाहर होने के बाद भी मुनमुन अपनी बात पर अड़ी रही। हालांकि, मुनमुन अभी भी शो में नजर आ रही हैं। वे घर-घर में बबिता जी के नाम से फेमस हैं।
मुनमुन दत्ता से जुड़े विवाद
मुनमुन दत्ता अपने काम के साथ विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया था। बताया जाता है उनके जेल जाने तक की नौबत आ गई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगी थी और मामला रफादफा हो गया था। इसके अलावा उनका एक ट्वीट भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बौद्ध धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। लेकिन जांच में पता चला था कि यह उनके खिलाफ साजिश थी।
मुनमुन दत्ता का करियर
मुनमुन दत्ता का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी में मास्टर डिग्री हासिल की है। कोलकाता में वह आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए एक बाल गायिका के रूप में प्रस्तुतियां देती थीं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2004 में जी टीवी के सीरियल हम सब बाराती से की थी। 2008 में तारत मेहता उल्टा चश्मा शो से जुड़ी और अभी भी इस सीरियल में नजर आ रही हैं। टीवी शोज के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पहली फिल्म कमल हासन के साथ मुंबई एक्सप्रेस थी। 2006 में वे फिल्म हॉलिडे में भी नजर आईं थीं।
ये भी पढ़ें…
एक्टिंग के चस्के ने छुड़वाया क्रिकेट, TV पर कमाया नाम पर नशे ने कर दिया बर्बाद
TV पर धमाकेदार कमबैक कर रहे ये 8 STARS, क्या मचेगी TRP में खलबली
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।