8 साल पहले चलते शो को छोड़ इस शख्स संग लिए थे तारक मेहता की दयाबेन ने 7 फेरे, PHOTOS

Published : Nov 24, 2023, 07:02 AM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah. टीवी मोस्ट फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल प्ले करने दिशा वकानी को लेकर खबर है कि वे सीरियल में लौटने वाली है। इसी बीच आपको दिशा की शादी की आठवीं सालगिरह पर उनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

PREV
19

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल प्ले करने वाली दिशा वकानी की शादी को 8 साल हो गए है। दिशा ने 24 नवंबर, 2015 को चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पडिया के साथ शादी की थी।

29

दिशा वकानी और मयूर पडिया की शादी पूरी तरह इंटीमेट वेडिंग थी। शादी में दिशा-मयूर के फैमिली मेंबर्स और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे।

39

बता दें कि दिशा वकानी ने चलते शो यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़कर 37 साल की उम्र में शादी की थी। शादी के बाद वे शो में नजर नहीं आई। अब वे 2 बच्चों की मां हैं।

49

दिशा वकानी-मयूर पडिया की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि एक कॉमन चीज थी जिसके जरिए दोनों मिले और फिर मिलते रहें। इसके बाद शादी करने का फैसला लिया।

59

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी अपनी अदाकारी के लिए पॉपुलर रही हैं। बता दें कि 45 साल की दिशा वकाणी का जन्म गुजरात में हुआ था।

69

दिशा वकानी ने कई गुजराती फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें असल पहचान तारक मेहता शो से मिली। वे घर-घर में दयाबेन के नाम आज भी जानी जाती हैं।

79

हालांकि, दिशा वकानी को इस मुकान तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। कहा जाता है कि अपने एक्टिंग के जुनून को जिंदा रखने के लिए उन्होंने कई सीरियल्स में फ्री में भी काम किया।

89

कम ही लोग जानते हैं कि दिशा वकानी ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वे कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आईं।

99

बता दें कि दिशा वकानी ने देवदास, मंगल पांडे :द राइजिंग, सी कंपनी, जोधा अकबर, लव स्टोरी 2050 जैसी फिल्मों में काम किया है। कहा जा रहा है कि तारक मेहता शो से लंबे समय से गायब दिशा जल्दी वापसी करेगी।

ये भी पढ़ें...

अनुपमा में 5 MAHA Twists, डिंपी को बचाने के लिए अनु बनाएगी यह प्लान

इस TV एक्टर ने खेती करने छोड़ी एक्टिंग, हुआ दिवालिया, तरसा पाई-पाई को

Read more Photos on

Recommended Stories