
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सोढ़ी का किरदार निभा चुके गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी गंभीर है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि गुरुचरण ने खुद अस्पताल से वीडियो शेयर कर अपनी हालत के बारे में बताया है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी हालत काफी गंभीर है। उनके गाल पिचके और चेहरा मुरझाया नजर आ रहा है। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है उन्हें कौन सी बीमारी हुई है। उन्होंने यह जरूर बताया कि वे मौत के मुंह में जाते-जाते बचे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर चुके रोशन सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह ने वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दी है। उन्होंने वीडियो शेयर कर श्री गुरु गोबिंद सिंह साहब महाराज को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें नई जिदंगी दी है। उन्होंने लिखा- सभी को गुरु पर्व की बधाई। गुरुजी को अनलिमिटेड टाइम्स धन्यवाद, आज मैं गुरु की कृपा की वजह से ही जिंदा हूं। मेरे लिए दुआ करने के लिए सभी का आभार। रब सबको खुश रखे। उनका वीडियो फैन्स परेशान हो रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तारक मेहता शो छोड़ने के बाद गुरुचरण सिंह दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। एक दिन अचानक खबर आई थी कि वे लापता हो गए हैं। उनके पिता ने पुलिस में बेटे के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इस दौरान वे कई बार सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे। हालांकि, पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई थी। फिर 26 दिन बाद वे खुद ही अचानक वापस लौट आए थे। लौटकर आने पर उन्होंने खुद अपने लापता होने की वजह बताई थी। उन्होंने बताया था कि वे कुछ दिन सबसे दूर रहना चाहते थे, इसलिए वे धार्मिक यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने ध्यान लगाया और भगवान की आराधना में लीन रहे। वे इस दौरान अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में रहे। फिर उन्हें घर लौटने का ख्याल आया और वे वापस आ गए।
ये भी पढ़ें…
बदकिस्मत एक्ट्रेस: अधूरी रही मोहब्बत, 52 में हुई सगाई पर शादी ना हो सकी
वो हीरो, जिसे कोई नहीं जानता था, 2 मूवी ने बना दिया सुपरस्टार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।