
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। अब शो में 'सोनू भिड़े' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिंधवानी ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पलक का कहना है कि सेट पर उनसे साथ गलत व्यवहार हुआ, जिसकी वजह से उन्हें सेट पर पैनिक अटैक तक आया था। पलक ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पलक के 21 लाख रुपए अभी तक नहीं दिए हैं।
TMKOC के मेकर्स ने जारी किया बयान
खबरों के मुताबिक शो के प्रोडक्शन हाउस नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने पलक सिधवानी को कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में लिखा है पलक ने कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद शो को छोड़ दिया, जिससे प्रोडक्शन हाउस को काफी नुकसान हुआ। वहीं पलक के कॉन्ट्रैक्ट की शर्त के मुताबिक बिना लिखित कंसेंट के कई और प्रोजेक्ट में काम किया है, जिसके लिए उन्हें चेतावनी भी दी गई, उन्हें ने अपनी मन मानी की। ऐसे में उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया था।
प्रोडक्शन हाउस ने पलक को कानूनी नोटिस भेजा था, इन खबरों को कुछ दिन पहले पलक ने खंडन किया था। हालांकि मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बयान शेयर कर साफ कर दिया है कि उन्होंने सच में पकल को लीगल नोटिस भेजा था।
पलक ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं अब पलक ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्होंने 8 अगस्त को शो छोड़ने के अपने फैसले के बारे में प्रोडक्शन हाउस को बताया था। इस दौरान शो के मेकर्स ने कहा था कि उन्हें एक मेल आएगा, जिस पर उन्हें अपना रेजिग्नेशन लेटर भेजना होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पलक ने इसके अलावा मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वो जान बूजकर उनके रेजिग्नेशन को अप्रूव करने में देरी कर रहे हैं। पलक ने कहा कि जब मीडिया में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबरें आई, तो वो इसे देखकर हैरान रह गईं, क्योंकि मैंने यह फैसला सिर्फ शो के मेकर्स को ही बताया था। वहीं टीम ने प्लान बनाकर मेरे ऊपर आरोप लगाए। पलक ने बताया कि वो इस मामले पर कानूनी सलाह ले रही हैं। वहीं पलक ने शो छोड़ने का कारण अपनी हेल्थ और प्रोफेशनल ग्रोथ बताया है। इसके साथ ही पलक ने मेकर्स पर मेंटली हैरेस करने का आरोप भी लगाया है।
और पढ़ें..
शाहरुख़ खान पर टूटा फैंस का प्यार, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का वीडियो वायरल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।