दया बेन-टप्पू तक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ अब क्या कर रहे ये 8 फेमस स्टार्स

Published : Jul 22, 2025, 12:59 PM IST

टीआरपी में नंबर 1 पर रहने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में ऑन एयर हुआ था। इतने सालों में इस शो को कई सेलेब्स छोड़ चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दया बेन यानी दिशा वकानी से लेकर टप्पू यानी भव्य गांधी तक शो छोड़ने के बाद क्या कर रहे हैं।

PREV
18
दिशा वकानी

दिशा वकानी ने सितंबर 2017 में मैटरनिटी लीव लिया था। इसके बाद उन्होंने कभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी ही नहीं की। इस समय दिशा अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। असित ने मोदी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि इस समय उनकी शो में वापसी संभव नहीं है। इस वजह से मेकर्स नई दया बने ढूंढ रहे हैं।

28
शैलेश लोढ़ा

शैलेश लोढ़ा ने 2008-2022 तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने प्रोड्यूसर्स से मतभेद की वजह से इस शो को छोड़ दिया था। इस शो को छोड़ने के बाद शैलेश कवि सम्मेलनों में सक्रिय हो गए हैं।

38
राज अनादकट

राज अनादकट ने TMKOC में टप्पू का किरदार निभाया था। उन्होंने इस शो को क्रिएटिव ग्रोथ के चलते छोड़ दिया था। राज अनादकट इस समय फिल्मों में हाथ आजमा रहे हैं।

48
गुरुचरण सिंह सोढ़ी

गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने 2008-2013 और फिर 2014-2020 तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'मिस्टर सोढ़ी' भूमिका निभाई थी। 2013 में वो अचानक शो से हट गए थे और फिर उन्होंने वापसी की और फिर 2020 में उन्होंने खुद शो छोड़ दिया। गुरुचरण सिंह सोढ़ी इस समय काम की तलाश में हैं।

58
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने 15 साल तक इस शो में काम किया, लेकिन मार्च 2023 में अचानक उन्होंने इस शो को छोड़ दिया। जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

68
प्रिया आहूजा राजदा

प्रिया आहूजा राजदा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाया था। वो 2008 में शो से जुड़ी थीं। वहीं उन्होंने 2022 में इस शो को छोड़ दिया था। प्रिया इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

78
नेहा मेहता

नेहा मेहता ने शो में अंजलि मेहता का किरदार निभाया था। शो छोड़ने के दौरान उन्होंने कहा कि सेट पर कई बार वो इमोशनली परेशान हुई थीं। अब नेहा गुजराती फिल्मों में काम कर रही हैं।

88
भव्य गांधी

भव्य गांधी 2008-2017 तक इस पॉपुलर शो का हिस्सा रहे थे। इस शो को छोड़ने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया।

Read more Photos on

Recommended Stories