खतरनाक अवतार में लौटा TMKOC का मासूम 'टप्पू', SAB TV के इस शो में मचा रहा तहलका

Published : Sep 11, 2024, 07:07 PM IST
Bhavya Gandhi

सार

भव्य गांधी, जिन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभाया था, अब 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में एक नए विलेन, प्रभास के रूप में वापसी कर रहे हैं। यह किरदार उनके पिछले किरदारों से बिलकुल अलग है और कहानी में एक नया मोड़ लाएगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टिपेंद्र जेठालाल गड़ा उर्फ़ टप्पू के रोल में नज़र आए भव्य गांधी सब टीवी पर लौट आए हैं। हालांकि, उनकी यह वापसी 'तारक मेहता...' में नहीं हुई है, बल्कि वे 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में नज़र आ रहे हैं। जी हां, हाल ही में 'पुष्पा...' सीरियल में नए विलेन की एंट्री हुई है, जिसका नाम प्रभास है और जो खुद को किंग ऑफ कूल कहता है। यह किरदार कोई और नहीं, बल्कि भव्य गांधी निभा रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी वापसी के बारे में बताया है।

भव्य गांधी ने अपनी वापसी पर की बात

TOI  के मुताबिक़, 2017 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह गए भव्य गांधी ने कहा, "प्रभास का रोल निभाना मेरे लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा। मैं पहली बार निगेटिव रोल निभा रहा हूं और यह यह रोल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के टप्पू के रोल से बेहद अलग है।" भव्य ने आगे कहा, "प्रभास अप्रत्याशित और बेहद परेशान है। वह बाहर से शांत दिखता है, लेकिन उसके अंदर उथल-पुथल मची हुई है, जो उसे खतरनाक बना देती है।" बकौल भव्य, "अपने होम चैनल (सब टीवी) पर ऐसे कॉम्प्लेक्स किरदार के साथ वापसी करने को लेकर मैं बेहद रोमांचक हूं।"

'पुष्पा 2' में कैसे हुई भव्य गांधी की एंट्री?

भव्य गांधी का किरदार प्रभास पुष्पा (करुणा पांडे) और उनकी फैमिली के नए दुश्मन के रूप में सामने आया है। वह साइको है और किसी बात का बदला लेने के लिए पुष्पा की फैमिली को टारगेट कर रहा है। एंट्री सीन में उसे पुष्पा की बेटी राशि (देशना दुगड़) को सोशल मीडिया के जरिए अश्लील कमेंट भेजते देखा गया। उसका यह कमेंट राशि के भाई अश्विन पटेल (नवीन पंडिता) ने पढ़ लिया है और वह उसे सबक सिखाने के लिए निकला है। आने वाले एपिसोड में प्रभास और अश्विन के बीच फाइट देखने को मिलेगी। देखना यह है कि कहानी में आगे क्या ट्विस्ट आता है।

और पढ़ें…

कौन है वो सुपर हीरोइन, सेट पर जिसकी हरकतों से रो पड़ते थे डायरेक्टर!

एक रात पहले ही पापा से मिली थीं मलाइका अरोड़ा, सुबह मिली दर्दनाक खबर

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 के सनी देओल से क्यों हो रही अनुपमा की तुलना, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे
The 50 में पहले दिन महायुद्ध, टास्क में भिड़े 2 धुरंधर और एक का हुआ गेम ओवर