फिर लगेंगे ठहाके, आ रहा The Great Indian Kapil Show 2, बहुत खास हैं पहले गेस्ट

Published : Sep 15, 2024, 04:58 PM IST
the great indian kapil show season 2

सार

कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2' 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। शो के पहले एपिसोड में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक बार फिर हंसी के ठहाके लगाने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपनी टीम के साथ मस्ती-मजा करने लौट रहे हैं। उनका शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 (The Great Indian Kapil Show Season 2) शुरू हो रहा है। शो 21 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगा। हाल ही में जारी हुए शो के प्रोमो में काफी कुछ देखने को मिला। प्रोमो में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि शो के पहले गेस्ट कौन होंगे।

The Great Indian Kapil Show Season 2 की शुरुआत

कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के हालिया रिलीज प्रोमो में बताया गया कि शो के पहले गेस्ट 27 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म देवरा की स्टारकास्ट होगी। यानी शो में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आने वाले है। वैसे, आपको बता दें कि जाह्नवी, कपिल के शो में दोबारा शामिल हो रही हैं। इससे पहले वे तब आईं थीं जब उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हुई थी। इनके अलावा फिल्म जिगरा की स्टारकास्ट आलिया भट्ट और वेदांग रैना ने भी एक एपिसोड की शूटिंग की है। जोड़ी के साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक करन जौहर भी शामिल होंगे।

ये स्टार्स भी नजर आएंगे द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में

आपको बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में फैब्युलस वाइव्स सीजन 3 की स्टारकास्ट भी कपिल के शो का हिस्सा होंगी। इनमें महीप कपूर, नीलम कोठारी, सीमा सजदेह सहित अन्य शामिल हैं। वैसे, शो के प्रोमो में ज्यादा गेस्ट के नाम रिवील नहीं किए गए। मेकर्स चाहते हैं कि शो को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बना रहे।

कौन-कौन होगा कपिल शर्मा के साथ

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 इस बार कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर अलग-अलग किरदारों के रूप में मौज मस्ती करते नजर आएंगे। शो में परमानेंट गेस्ट के तौर पर अर्चना पूरन सिंह वापस रही हैं। शो को हर शनिवार नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे से देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें…

107 दिन, 8 फिल्में और BO पर महाक्लैश, पहली भिड़ंत इन 2 STARS के बीच

प्यार में 3-3 बार मिला धोखा, वो भी एक ही शख्स से, कौन है ये बदनसीब TV एक्ट्रेस

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर