ओटीटी का ट्रेंड पिछले कुछ सालों से ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई रियलिटी शोज ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे हैं और दर्शक भी इन्हें मजे लेकर देख रह हैं। इसी बीच बीते वीक ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए शोज की लिस्ट सामने आई है। देखते हैं कौन नंबर वन पर हैं।
मीडिया रिसर्च और कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले वीक किन रियलिटी शोज को सबसे ज्यादा पसंद किया और देखा गया, इसकी लिस्ट जारी की है। टॉप 5 की लिस्ट में कौन पहले नंबर पर और लास्ट में, आइए जानते हैं।
26
सलमान खान का बिग बॉस 19
ओरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो बीते वीक सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 लिस्ट में टॉप पर है। दर्शकों ने इस शो को सबसे ज्यादा देखा और इसको 7.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। बता दें कि मेकर्स इस शो नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।
लिस्ट में दूसरे नंबर कर अशनीर ग्रोवर का शो राइज एंड फॉल है। इसे 3.6 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस शो की पॉपुलैरिटी भी खूब है। इसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
46
पति पत्नी और पंगा रियलिटी शो
रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। ये शो भी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इसमें टीवी के रियल कपल प्रतिभागी हैं। इस शो को 2.4 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
56
अमिताभ बच्चन का केबीसी 17
अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 17 घर-घर में पॉपुलर है। ज्ञान बढ़ाने और मनोरंजन करने वाले इस शो को सोनी लिव पर देख सकते हैं। इस शो को 1.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। सबसे ज्यादा देखे शोज की लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है।
66
टैलेंट शो इंडियाज गॉट टैलेंट 11
बीते हफ्ते सबसे ज्यादा देखे शोज की लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंडियाज गॉट टैलेंट है। इसे मलाइका अरोड़ा, नवजोत सिंह सिद्धू और शान जज कर रहे हैं। इसे 1.5 मिलियन व्यूज मिले है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।