विवादित शो बिग बॉस 19 को शुरू हुए करीब 45 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान घर में काफी देखने और सुनने को मिला। घरवालों ने घर में खूब गदर और हंगामा किया। लड़ने-झगड़ने के अलावा कंटेस्टेंट्स हाथापाई पर भी उतर आए। इसी बीच 4 सदस्य घर से बेघर भी हुए।
सलमान खान का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 19 24 अगस्त को शुरू हुआ था। होस्ट ने प्रीमियर वाले दिन घर में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाई थी। पहले दो वीक किसी को भी घर से बेघर नहीं किया गया था। हालांकि, अभी तक घर से 4 सदस्य आउट हो चुके हैं।
27
बिग बॉस 19 से बाहर हुए 4 सदस्य
बिग बॉस 19 जब से शुरू हुआ तब से लेकर अभी तक घर से होस्ट सलमान खान ने 4 सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाया। इनमें नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नतालिया जेनोशेक और जीशान कादरी शामिल है। जीशान तो हाल ही में आउट हुए हैं।
बिग बॉस 19 के घर में 45 दिनों के अंदर 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं। सबसे पहले शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा घर में आए। इसके बाद हाल ही में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की एंट्री हुई। मालती ने तो घर में आते धमाका करना शुरू कर दिया था। उन्होंने चंद दिनों में ही कुछ घरवालों से पंगा ले लिया।
47
हमेशा लड़ने तो तैयार बसीर अली
बिग बॉस 19 के घर में कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जो दूसरों से पंगा लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हीं में से एक बसीर अली। बसीर उनमें से जो छोटी-छोटी चीजों पर लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। इतना ही नहीं वे दो लोगों की लड़ाई में घुसकर भी झगड़ा करने लगते हैं।
57
शॉर्ट टेंपर है अभिषेक बजाज
अभिषेक बजाज बिग बॉस 19 के ऐसे मेंबर जो बहुत ज्यादा शॉर्ट टेंपर है। वे बेवजह की चीजों को लेकर हाईपर हो जाते हैं और घरवालों से झगड़ा करने लगते हैं। अभिषेक हाथापाई करने में भी पीछे नहीं रहते हैं।
67
झगड़ा करने में नं. 1 फरहाना भट्ट
फहराना भट्ट ऐसी कंटेस्टेंट्स हैं जो सीधे मुंह किसी से बात करती हैं। उनका बोलने का तरीका भी बहुत ज्यादा खराब है। कई बार वीकेंड का वार में सलमान खान उनकी क्लास भी लगा चुके हैं। हालांकि, अभी भी उनमें खास सुधार देखने को नहीं मिलता है।
77
सबसे बड़ी पंगेबाज कुनिका और नेहल
बिग बॉस 19 के घर में सबसे बड़ी पंगेबाज कुनिका सदानंद और नेहल चुडासमा हैं। दोनों को ही दूसरों के मामले में बोलने का शौक है। दोनों ही छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाकर घर का झगड़ा करके माहौल खराब करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।