'बिग बॉस 19' को शुरू हुए 7 हफ्ते हो चुके हैं। इतने दिनों में शो में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बीच शो के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसमें किन सेलेब्स ने अपनी जगह बनाई है।
फरहाना भट्ट ने 'बिग बॉस 19' में लगातार दो हफ्ते तक बखूबी कप्तानी संभाली है। इस वजह से लोग उन्हें काफी पसंद करने लगे हैं। यही वजह है कि उन्होंने तान्या मित्तल को पीछे छोड़ते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है।
58
प्रणित मोरे
कॉमेडियन प्रणीत मोरे अब 'बिग बॉस 19' के माहौल में ढल चुके हैं। उन्हें अपना गेम काफी अच्छे से समझ आ रहा है। यही वजह से इस हफ्ते वो घर के अंदर काफी एक्टिव नजर आए और जनता ने उन्हें टॉप 4 में जगह दे दी।
68
गौरव खन्ना
टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना को भी लोग 'बिग बॉस 19' में खूब पसंद कर रहे हैं। वो बिना गाली-गलौज के इस खेल में आगे बढ़ रहे हैं। दर्शकों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसी वजह से वो इस हफ्ते की टॉप 3 लिस्ट में शामिल हैं।
78
अभिषेक बजाज
इस लिस्ट में अभिषेक बजाज का नाम दूसरे नंबर पर है। जब से उन्होंने किचन की जिम्मेदारी संभाली है, तब से लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।गौरव खन्ना
88
बसीर अली
बसीर अली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने बिना लड़-भिड़े हर मुद्दे पर अपनी राय रखी है। इस वजह से इस लिस्ट में उनका नाम टॉप पर है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।