1 भयानक हादसा और ब्लैक लिस्ट हुआ Mahabharat का दुर्योधन, क्या हुआ था 41 साल पहले

Published : Nov 17, 2024, 11:30 AM IST
mahabharat duryodhan puneet issar

सार

महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर एक भयानक हादसे के बाद इंडस्ट्री से ब्लैक लिस्ट हो गए थे। 6 साल तक बेरोजगार रहने के साथ-साथ उन्हें धमकियां भी मिलीं। आखिर क्या था वो हादसा?

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से जुड़े स्टार्स कई बार ऐसे हदसों का शिकार हो जाते हैं, जो न चाहते हुए भी उन्हें बर्बादी की कगार पर पहुंचा देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के सीरियल महाभारत (Mahabharat) में दुर्योधन (Duryodhana) का रोल प्ले करने वाले पुनीत इस्सर (Puneet Issar) के साथ। पुनीत ने दुर्योधन का जोरदार रोल प्ले कर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन इस रोल से पहले उन्हें काफी चिल्लत झेलती पड़ी थी। खबरों की मानें तो एक भयानक हादसे के बाद इंडस्ट्री से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। 6 साल वे बेकार बैठे रहे थे। इस दौरान उन्हें कई बार धमकियां भी मिली थी। आखिर क्या था वो हादसा जिसकी वजह से पुनीत को इतना बस झेलना पड़ा, आइए जानते हैं...

पुनीत इस्सर क्यों हुए थे ब्लैक लिस्ट

पुनीत इस्सर ने टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपने काम को लेकर कई बार तारीफ भी मिली, लेकिन 1983 में आई फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना ने उन्हें बर्बाद कर दिया था। दरअसल, फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर और अमिताभ बच्चन के बीच एक फाइट फिल्माया गया था। इस सीन में अमिताभ बुरी तरह से घायल हो गए थे और उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। बिग बी के साथ हुए इस हादसे के लिए पुनीत को जिम्मेदार ठहराया गया था और उनकी काफी बदमानी हुई थी। हालांकि, पुनीत ने कई बार सफाई दी, लेकिन इसका किसी पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने हमेशा कहा कि चोट उनके हाथ से नहीं बल्कि अमिताभ के पीछे रखे लकड़ी के तख्ते से लगी थी। फिर भी काफी समय तक पुनीत को प्रेस और अमिताभ के फैन्स का गुस्सा झेलना पड़ा। हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्हें धमकियां और नफरत भरी चिट्ठियां मिलने लगी थी, लेकिन अस्पताल में अमिताभ ने उन्हें ढांढस बंधाया था और कहा था- पुनीत, इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है और मैं जानता हूं कि तुमने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। इतना ही नहीं काफी कमजोर होने के बावजूद अमिताभ खुद उन्हें लेकर बाहर आए और फैन्स से रिक्वेस्ट की कि वे बेवजह अपना गुस्सा पुनीत पर न निकालें।

6 साल बहिष्कृत रहे पुनीत इस्सर

आपको बता दें कि कुली वाले हादसे के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने करीब 6 साल तक पुनीत को बहिष्कृत किया। इस दौरान उन्हें कोई काम नहीं दिया। आखिरकार बीआर चोपड़ा ने अपने पौराणिक सीरियल महाभारत में उन्हें दुर्योधन का रोल ऑफर किया। ये रोल उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ। चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण रामानंद की रामायण के बाद दूरदर्शन पर किया गया था। 1988 से 1990 तक महाभारत सीरियल का प्रसारण हुआ था। इस सीरियल को 94 एपिसोड में प्रसारित किया गया था और हर एपिसोड 45 मिनट का होता था। महाभारत को भी रामायण की तरह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल कहा जाता है। इसमें गिरिजा शंकर, गूफी पेंटल, नितीश भारद्वाज, सुरेंद्रपाल, गजेंद्र चौहान, पंकज धीर, मुकेश खन्ना, अरुण बख्शी, नाजनीन, रूपा गांगुली, रेणुका इसरानी, ​​​​पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, ऋषभ शुक्ला, फिरोज खान अर्जुन, विनोद कपूर, वीरेंद्र राजदान, दारा सिंह, दीप ढिल्लों, शरत सक्सेना, धर्मेश तिवारी, ललित तिवारी, किरण जुनेजा, आशा लता, गोगा कपूर सहित अन्य स्टार्स नजर आए थे।

पुनीत इस्सर का करियर

पुनीत इस्सर एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने हिंदी के साथ बंगाली, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया है। पुनीत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मनमोहन देसाई की 1983 में आई फिल्म कुली से की थी। पहली ही फिल्म में हुए भयानक हादसे की वजह से उन्हें बायकॉट कर दिया गया था। हालांकि, 1988 में उन्हें दोबारा मौका सीरियल महाभारत की वजह से मिला। इसके बाद वे चंद्र मुखी (1993), प्रेम शक्ति (1994), राम जाने (1995), बॉर्डर (1997), रिफ्यूजी (2000), क्रिश (2006), बचना ऐ हसीनों (2008), रेडी (2011), सन ऑफ सरदार (2012) ) और द कश्मीर फाइल्स (2022) जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी पहली निर्देशित फिल्म सलमान खान की गर्व (2004) थी, जिसकी पटकथा उनकी पत्नी दीपाली ने लिखी थी। वहीं, महाभारत के अलावा पुनीत परमवीर चक्र (1987), भारत एक खोज (1988), जुनून (1993-1998), नूरजहां (1999-2000), महाभारत (2013), परछाई: घोस्ट जैसे टीवी सीरियलों में भी नजर आए। वे सलमान खान के शो बिग बॉस 8 (2014-2015) के भी प्रतियोगी रहे।

150 फिल्मों में किया पुनीत इस्सर ने काम

पुनीत इस्सर ने अपने अभी तक के करियर में करीब 150 फिल्मों में काम किया। वे ज्यादातर फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आए। वे आखिरी बार यशराज की फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे, जो 2022 में आई थी। फिलहाल वे टीवी शो वंशराज में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

कैसा दिखता है Madhuri Dixit का 48Cr का घर, 9 PHOTOS में करें होम टूर

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की जेब सबसे भारी, बाकी STARS को मिली इतनी FEES

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?