
TV Actor Vibhu Raghave Passed Away: टीवी की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई टीवी सीरियलों में काम करेन वाले विभु राघव (Vibhu Raghave) का 37 की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। बता दें कि उन्हें 2022 की शुरुआत में इस गंभीर बीमारी का पता चला था। तभी से वे लगातार उनका इलाज चल रहा था। आखिरकार उन्होंने बीती रात आखिरी सांस ली। विभु के निधन की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। टीवी स्टार्स लगातार शोक जता रहे है और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो विभु राघव कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते रहे और उन्होंने आखिरी तक हार नहीं मानी थी। बता दें कि फरवरी 2024 में उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके शरीर से ट्यूमर को हटाया गया था। डॉक्टरों ने इस सर्जरी को काफी मुश्किल बताया था। इतना ही नहीं अपनी बीमारी के दौरान विभु अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। वे हमेशा कैंसर से लड़ने और हिम्मत दिखाने की बात करते थे। बताया जाता है कि विभु की इस मुश्किल घड़ी में कई टीवी सेलेब्स ने उन्हें सिर्फ इमोशनल ही नहीं बल्कि फाइनेंशियली भी काफी मदद की थी। सिंपल कौल, अदिति मलिक, मोहित मलिक, सौम्या टंडन, मोहसिन खान, करणवीर बोहरा जैसे स्टार्स ने उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने में मदद की थी। बता दें कि उनकी मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विभु राघव ने निशा और उसके कजन्स, सुवरीन गुग्गल, सावधान इंडिया, रिदम जैसे कई टीवी शोज में काम किया था। उनकी अदायगी के दर्शक दीवाने थे। बता दें कि उनके निधन से कुछ दिन पहले एक्ट्रेस सिंपल कौल ने एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- 'सभी को नमस्कार! हमारे दोस्त विभु @vibhuzinsta के बारे में एक छोटी सी अपडेट जो हमारे दोस्त और को-स्टार हैं। वह हमारे लिए परिवार से बढ़कर हैं। वह पिछले दो हफ्तों से नानावटी अस्पताल में है और स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे हैं। वह बहादुरी से लड़ रहे हैं। हमारे पास मौजूद फंड अब खत्म हो रहा है और हमें उन्हें बचाने के लिए तुरंत फंड की जरूरत है। सभी उनके ठीक होने की प्रार्थना करें और उनके इलाज के लिए जो भी आप कर सकते हैं, करें। आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं ने पहले भी हमारी मदद की है, धन्यवाद'।