
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्सर अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस की वजह से इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर रहने वाली उर्फी जावेद (Uorfi Javed) मंगलवार को मुंबई में बेहद ही विवादित ड्रेस में नजर आईं। हालांकि, इस दौरान भी वे कॉन्फिडेंस से भरी हुई थीं और पैपराजी को हंसते-मुस्कराते हुए पोज दे रही थीं। उन्होंने अपनी विवादित ड्रेस की खासियत साझा की, साथ ही अपने उस बयान को लेकर भी बात की, जो हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर दिया था। उर्फी की मानें तो उन्होंने सही में रणबीर को भाड़ में जाने के लिए नहीं कहा था, बल्कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था, वह मजाक में कहा था।
रणबीर पर दिए बयान पर उर्फी की सफाई
जब मीडिया ने उर्फी से रणबीर कपूर पर दिए गए उनके बयान पर रिएक्शन मांगा तो उन्होंने कहा, "मैंने कुछ नहीं बोला।" जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वे अपने बयान पर सफाई देना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, "नहीं, ऐसा कुछ है ही नहीं तो क्या सफाई देना। मैंने कभी नहीं कहा कि भाड़ में जाओ। मैं मजाक कर रही थी। मैंने मजाक-मजाक में बोला था कि करीना ने तारीफ़ की है तो अब रणबीर को जो बोलना है, बोले। वो भाड़ में जाए। मैंने यह किसी बुरे या अपमानजनक तरीके से नहीं कहा था। मैंने यह बहुत ही नॉर्मल और मजाकिया अंदाज़ में कहा था। यार मैं बोलती कुछ हूं और लोग कुछ समझ लेते हैं। मैं क्या करूं।"
उर्फी ने खोला विवादित ड्रेस का सीक्रेट
इस बातचीत के दौरान जब उर्फी से पूछा गया कि वे अपनी विवादित ड्रेस के बारे में क्या बोलना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, "यह ड्रेस मेरी दोस्त ने मेरे लिए पेंट की है। उसने यह मेरे लिए हाथ से पेंट की है।" बता दें कि ब्लैक कलर की इस ड्रेस पर चेस्ट के ठीक ऊपर ब्रेस्ट की आकृति बनाई गई है और वह भी स्किन कलर में। इसे देखकर पहली नजर में तो ऐसा ही लग रहा है कि उर्फी ने अपनी ड्रेस के उतने हिस्से के कपड़े को काट लिया है। इंटरनेट यूजर्स उनकी ड्रेस पर नाराजगी जता रहे हैं और उन्हें नसीहत दे रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
और पढ़ें…'
खास है सलमान की नई बुलेट प्रूफ कार का नंबर, जानिए सुपरस्टार से कनेक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।