
एंटरटेनमेंट डेस्क. वरुण धवन (Varun Dhawan) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सिटाडेलः हनी बनी (Citadel: Honey Bunny) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। सामने आया ट्रेलर जबरदस्त एक्शन से भरा पड़ा है। ट्रेलर में ताबड़तोड़ गोलियां और पल-पल में धमाके देखने को मिल रहे हैं। वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर को रिलीज होगी। वेब सीरीज के डायरेक्टर राज और डीके है। बताया जा रहा है कि इसे एक साथ 240 देशों में स्ट्रीम किया जाएगा। वरुण ने वेब सीरीज का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- चेतावनी, इस वीडियो में विस्फोटक एक्शन और रोमांचकारी मनोरंजन शामिल है। #CitadelHoneyBunny, नई सीरीज 7 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर।
क्या है सिटाडेलः हनी बनी ट्रेलर में
वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की वेब सीरीज सिटाडेलः हनी बनी का ट्रेलर काफी धमाकेदार और धांसू एक्शन से भरा पड़ा है। 2.51 मिनट के इस ट्रेलर में दर्शकों को एक्शन, सस्पेंस, ड्रामा के साथ कॉमेडी भी देखने को मिल रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत में वरुण धवन कहते हैं रोज कहीं एक खतरा पैदा होता है, एक से बढ़कर एक। सवाल ये है कि क्या वो खतरा आपको खत्म करेगा या आप खतरे को। इसके बाद सामंथा की एंट्री होती है, जो अपनी बेटी को खतरे से बचाने के लिए उसे छुपाती नजर आती हैं। फिर शुरू होता है जबरदस्त एक्शन। पूरे ट्रेलर में ताबड़तोड़ गोलियां चलती दिखाई दे रही है। वरुण-सामांथा भी धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरीज में वरुण बनी और सामांथा हनी का रोल प्ले कर रहे हैं। पूरी वेब सीरीज की कहानी हनी-बनी और उनकी बेटी के ईदगिर्द बुनी गई है।
कब रिलीज होगी वेब सीरीज Citadel: Honey Bunny
राज और डीके की वेब सीरीज Citadel: Honey Bunny अगले महीने की 7 तारीख को रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज के रिलीज होने का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि Citadel: Honey Bunny प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेट का हिंदी वर्जन है। इसमें वरुण धवन और सामांथा रुथ प्रभु के साथ केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकीत परिहार और कश्वी मजमूदार लीड रोल में हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...
बॉलीवुड STARS किसी ने 3 तो किसी ने की 4 शादी, एक 70 साल में बना दूल्हा
2 पत्नियों वाले पति अरमान मलिक ने की तीसरी शादी, जानें कौन है 3rd वाइफ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।