क्या GHKKPM में एक बार फिर नजर आएंगी सई जोशी उर्फ आयशा सिंह? जानिए फैंस क्यों लगा रहे कयास

Published : Jul 24, 2023, 02:08 PM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर सई जोशी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को फैंस खूब पसंद करते हैं। यह शो हमेशा टीआरपी चार्ट पर टॉप पर ही रहा है। शो में लीप आने के बाद भी फैंस इसकी पुरानी कास्ट को खूब याद करते हैं और उन्हें शो में वापस देखने की मांग करते रहते हैं। इस बीच शो के सेट से कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें शो में सई जोशी का रोल निभाने वाली लीड एक्ट्रेस आयशा सिंह नजर आ रही हैं। अब इसे देखने के बाद फैंस मेकर्स से उन्हें शो में वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।

क्या GHKKPM में सई की हुई सरप्राइज एंट्री

इस वीडियो और फोटोज में आयशा 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी में उन्हें शो की शूटिंग देखते हुए देखा जा सकता है। वो सेट पर कास्ट-क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शो में आयशा की सरप्राइज एंट्री हो गई है। आयशा की यह वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस भी उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

 

 

फैंस GHKKPM की पुरानी कास्ट को करते हैं याद

शो की पहली पीढ़ी आज भी टेलीविजन पर राज करती है। लीप के बाद शो में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह की एंट्री हुई, लेकिन फैंस आज भी सई, विराट और पाखी को नहीं भूल पाए हैं। आयशा, नील और ऐश्वर्या की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें फॉलो कर रहे हैं और आज भी ये आए दिन ट्रेंड करते हैं।

आपको बता दें कुछ दिन पहले अफवाह उड़ी थी कि आयशा सिंह जल्द ही 'नागिन 7' में नजर आने वाली हैं। हालांकि उन्होंने इन अफवाह को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया था।

और पढ़ें..

कब आएगा सलमान खान की Tiger 3 का टीजर और कब रिलीज होगा ट्रेलर, Full Detail

PREV

Recommended Stories

Bigg Boss 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की कितनी है असली उम्र, जो सबसे बड़ा वो है 40+
Bigg Boss 19 Grand Finale OTT पर कहां कितने बजे देखें, कितनी है प्राइज मनी, यहां जानिए सबकुछ