बिग बॉस OTT 2 फेम मनीषा रानी ने अपने पिता को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत सुन उड़े लोगों के होश

Published : Jul 04, 2024, 07:23 PM IST
Manisha Rani

सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पापा को नई कार गिफ्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी ने हाल ही में अपने पापा के लिए एक शानदार चमचमाती ड्रीम कार खरीदी है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं अब मनीषा का यह वीडियो देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें इससे पहले मनीषा ने पिछले साल दिसंबर में अपने लिए एक लग्जरी खरीदी थी, जिसकी कीमत 40 लाख से भी ज्यादा है।

 

 

मनीषा रानी ने पिता को गिफ्ट की इतने लाख की कार

मनीषा ने महिंद्रा एक्सयूवी 3 एक्सओ खरीदी है। मनीषा ने अपने पिता के लिए जो कार खरीदी है, उसकी कीमत 7.49 रुपए लाख से शुरू होकर 15.49 रुपए लाख तक जाती है। इस वीडियो में मनीषा रानी अपने पिता के साथ का में पोज देती हुई नजर आ रही है। इसके बाद वो सनरूफ पर खड़े होकर अपने पापा के साथ डांस करते और अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दे रही हैं। मनीषा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पिता जी की नई कार, उनकी बेटी की तरफ से उन्हें एक नया गिफ्ट, एक और सपना पूरा हुआ क्योंकि उनके सपने मेरे सपने हैं और मैं उनके सभी सपने पूरे करूंगी।'

मनीषा की कार को देखकर फैंस हुए खुश

मनीषा की इस वीडियो को देखकर लोग बहुत खुश हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें मनीषा पर गर्व है। आपको बता दें बिहार की रहने वाली मनीषा एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मनीषा को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था। इस शो के जरिए ही उन्हें असली पहचान मिली। इसके अलावा मनीषा ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। कुछ दिन पहले, मनीषा रानी ने मुंबई में अपना एक घर खरीदा है। मनीषा ने इसकी झलक भी फैंस को दिखाई थी।

और पढ़ें..

VIDEO: कैंसर की वजह से Hina Khan ने खुद काटे अपने बाल, फूट-फूटकर रोईं मां; फैंस हुए इमोशनल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल
New Movies On OTT: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हो रहीं ये 5 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, जानिए कब-कहां देखें?