सीक्रेट मैरिज के बाद खुला TV की किन्नर बहू के 'पति' की बेटी का राज भी, 2 महीने की है लाडली

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के फेमस शो शक्ति अस्तित्व के अहसास में काम करने वाले विवियन डीसेना को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उनकी एक बेटी भी है, जो 2 महीने की है। बता दें कि हाल ही में उनकी सीक्रेट मैरिज का राज खुला था।

Rakhee Jhawar | Published : Mar 26, 2023 4:28 AM IST

16

आपको बता दें कि विवियन डीसेना ने सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास में रुबीना दिलाइक के पित का किरदार निभाया था। शो में रुबीना का रोल किन्नर बहू का था।

26

कुछ दिनों पहले इस राज से पर्दा हटा था कि विवियन डीसेना ने इजिप्टियन गर्लफ्रेंड नौरान अली से चुपचाप शादी कर ली है। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को करीब सालभर हो गया है।

36

विवियन डीसेना की शादी की खबर सुनकर कई लोग चौंक गए थे। इसी बीच और एक और शॉक्ड करने वाली खबर सामने आ रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स की मानें तो उनकी एक बेटी भी है, जो करीब 2 महीने की हो गई है। नौरान अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बेटी की फोटोज शेयर करती रहती है।

46

सामने आ रही जानकारी की मानें तो विवियन डीसेना और नौरान अली तकरीबन सालभर से मुंबई के लोखंडवाला इलाके में रह रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने ना तो शादी और ना ही बेटी होने की बात को ऑफिशियल किया है।

56

आपको बता दें कि विवियन डीसेना ने नौरान अली के साथ अपने रिश्ते को काफी छुपाकर रखा है। उनकी पत्नी पेशे एक जर्नलिस्ट है। दोनों की मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान ही हुई थी।

66
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos