एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। 31 अगस्त 2025 को 38 साल की उम्र में मुंबई में अपने घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे बीते एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं। जानिए प्रिया मराठे के बारे में सबकुछ...
प्रिया मराठे को टीवी के दर्शक एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं। वे मूल रूप से थाणे, महाराष्ट्र की रहने वाली थीं। उनका जन्म 23 अप्रैल 1987 को हुआ था और वे बीते 20 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रही थीं।
25
हिंदी-टीवी शो में काम करती थीं प्रिया मराठे
प्रिया मराठे ने मुंबई से अपनी स्कूलिंग की और यहीं से उन्होंने कॉलेज भी पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिया मराठे ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 2005 में मराठी सीरियल 'या सुखानोया' से एक्टिंग डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें पहचान 'चार दिवस सासूचे' से मिली।
प्रिया मराठे का पहला हिंदी शो 'कसम से' 2008 में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। बाद में वे 'पवित्र रिश्ता', 'उतरन', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे सीरियल्स में महत्वपूर्ण रोल में नज़र आईं। 'पवित्र रिश्ता' में उन्होंने अंकिता लोखंडे की बहन का रोल निभाया था।
45
प्रिया मराठे ने फिल्मों में भी किया था काम
प्रिया मराठे ने 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'हमने जीना सीख लिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। मिलिंद उइके इस फिल्म के डायरेक्टर, राइटर थे और सिद्धार्थ चंदेकर, मृण्मयी देशपांडे, गिरीश ओक, रीमा लागू और मिलिंद गुणाजी जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नज़र आए थे। प्रिया मराठे को गोविंद निहलानी के निर्देशन में बनी मराठी फिल्म 'ती अणि इतर' में भी देखा गया था, जिसमें सुबोध भावे, सोनाली कुलकर्णी, अमृता सुभाष और भूषण प्रधान जैसे कलाकार भी दिखे थे।
55
किससे हुई थी प्रिया मराठे की शादी?
प्रिया मराठे शादीशुदा थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 24 अप्रैल 2012 को शांतनु मोघे से प्रिया मराठे की शादी हुई थी। शांतनु दिग्गज एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट दिवंगत श्रीकांत मोघे के बेटे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।