
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai new episode: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में ट्विस्ट कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि अरमान, गीतांजलि को शादी के लिए प्रपोज करता है। वहीं यह सब बातें अभीरा सुन लेती है और बुरी तरह टूट जाती है। ऐसे में वो अरमान से तलाक लेने का फैसला करती है। वहीं अभीरा को भी पता चल जाएगा कि अंशुमन उसे पसंद करे लगा है। इस दौरान वो उसे समझाने की कोशिश करेगी और कहेगी कि वो उससे प्यार नहीं करती है। इस पर अंशुमन कहेगा कि उसे अपनी लाइफ में प्यार को दूसरा मौका देना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ विद्या की हालत काफी खराब हो जाएगी, क्योंकि वो गलती से अपनी आंखों में एक्सपायर ड्रॉप डाल देगी। ऐसे में उसकी आंखों में काफी दर्द होने लगेगा। ऐसे में कावेरी काफी परेशान हो जाएगी और अभीरा को फोन करके सब कुछ बताएगी। ऐसे में अभीरा दौड़ते-भागते आएगी और विद्या को डॉक्टर के यहां लेकर जाएगी। इस दौरान डॉक्टर विद्या की आंखें चेक करेगी और उसकी सर्जरी कराने के लिए कहेगी। वो कहेगी कि जल्द से जल्द यह सर्जरी होनी चाहिए नहीं तो विद्या की आई साइट चली जाएगी। इस दौरान कहानी में ट्विस्ट तब आएगा, जब विद्या इस सर्जरी कराने के लिए एक शर्त रख देगी। वो कहेगी कि जब तक वो एक बार अरमान से मिलेगी, तब तक वो सर्जरी नहीं कराएगी। ऐसे में अभीरा, अरमान को फोन करेगी और सब कुछ बताएगी।
यह सब सुनकर अरमान झठ से अपनी मां से मिलने के लिए आ जाएगा। इस दौरान अरमान और अभीरा पूरे 7 साल बाद आमने सामने आएंगे। ऐसे में अरमान को देखकर अभीरा बुरी तरह टूट जाएगी और बुरी तरह रोने लगेगी। वहीं जब अरमान, कावेरी के सामने जाएगा तो वो अरमान को खूब खरी खोटी सुनाएगी। वो कहेगी कि अरमान तुम इतने साल बाद अब क्या करने आए हो। ऐसे में देखना खास होगा कि अरमान-अभीरा का तलाक हो भी पाएगा या नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।