YRKKH के इस एक्टर ने मार-मारकर किया था पत्नी का बुरा हाल, फिर ऐसे हुए थे एक्सपोज

Published : Sep 26, 2024, 10:54 AM IST
karan mehra controversy

सार

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने गंभीर आरोप लगाए थे। जानिए करण के करियर और विवादों से भरी निजी जिंदगी के बारे में।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक की भूमिका निभाने वाले एक्टर करण मेहरा की पत्नी निशा रावल ने उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में आपको सबसे पहले बताते हैं कि करण कौन हैं। करण का जन्म 10 सितंबर 1982 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। जलंधर से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने का सोचा और निफ्ट में एडमिशन ले लिया। इस दौरान उन्होंने एक्टर बनने का सपना देखा और अपना सपना पूरा करने मुंबई चले गए। काफी स्ट्रगल करने के बाद करण को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम मिल गया और यह शो सुपरहिट बन गया। इस शो के जरिए ही करण को घर-घर में नैतिक के रूप में पहचान मिली।

ऐसे हुई थी करण-निशा की मुलाकात

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद करण ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया गया। उनकी पहली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' थी।इसके बाद वे कुछ गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आए हैं। हालांकि, उन्हें टीवी एक्टर के तौर पर ही पॉपुलैरिटी मिली। इसी दौरान करण की निशा रावल से मुलाकात हुई और फिर लंबी दोस्ती के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। फिर रिलेशनशिप के 5 साल बाद 2012 में निशा और करण ने शादी कर ली। 14 जून साल 2017 में निशा रावल ने बेटे काविश को जन्म दिया था।

निशा ने करण पर लगाए थे गंभीर आरोप

फिर शादी के कुछ समय बाद मई 2021 में करण की पत्नी निशा ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए। निशा का कहना था कि करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उन्हें कुछ समय पहले ही यह सच्चाई पता चली है। निशा ने यह भी बताया था कि उन्होंने करण और उस लड़की के मैसेज तक पढ़े, लेकिन वो रिश्ता बचाने के लिए चुप थीं। उन्होंने करण पर शादी के जेवर तक बेचने का आरोप लगाया था। निशा का कहना था कि जब उन्होंने करण से सारी बातें कीं, तो करण ने उनका सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा, जिससे उनका सिर फूट गया। इसके साथ ही उन्होंने निशा का गला भी दबाने की कोशिश की थी।

ऐसे में जैसे-तैसे बचकर निशा वहां से भागीं और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, इसके बाद करण मेहरा ने अपनी सफाई में कहा था कि निशा बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इसके साथ ही करण मेहरा ने अपनी पत्नी निशा रावल पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि निशा ने उनको झूठे मामले में फंसा रही हैं। वहीं करण ने कहा था कि निशा का उनके राखी भाई रोहित सातिया के साथ संबंध है। इस वजह से वो यह नाटक कर रही हैं। आपको बता दें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा करण 'बिग बॉस 10' में दिखाई दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने निशा के साथ 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' में भी हिस्सा लिया था।

और पढ़ें..

KBC16: पहले करोड़पति बने कश्मीर के चंदर प्रकाश, नहीं दे पाए 7Cr के सवाल का जवाब

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर