कौन बनेगा करोड़पति 16 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के 22 साल के चंदर प्रकाश ने यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, 7 करोड़ के सवाल पर उन्होंने गेम क्विट कर दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का सबसे पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 16 (Kaun Banega Crorepati 16) घर-घर में पसंद किया जा रहा है। शो में जहां कंटेस्टेंट्स होस्ट बिग बी से हंसी मजाक करते हैं वहीं, अमिताभ भी अपनी लाइफ से जुड़े कहानी-किस्से सुनाते हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि केबीसी 16 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। केबीसी 16 के पहले करोड़पति जम्मू-कश्मीर के 22 साल के चंदर प्रकाश बने हैं। बता दें कि चंदर यूपीएससी उम्मीदवार है। हालांकि, चंदर ने 1 करोड़ तो जीते लेकिन 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर उन्होंने शो क्विट कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोल ओवर कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ केबीसी 16

कौन बनेगा करोड़पति 16 के बीती रात के एपिसोड की शुरुआत रोल-ओवर प्रतियोगी चंदर प्रकाश के साथ हुई। शो की शुरुआत में होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा सभी का स्वागत करते है और चंदर के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा भी करते हैं। पिछले एपिसोड में चंदर ने खुलासा किया था कि उन्हें जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। जब चंदर का जन्म हुआ तो उनकी आंत में दिक्कत थी और अब तक उनकी सात सर्जरी हो चुकी हैं। लेकिन अभी भी आंत संबंधी कुछ दिक्कतें हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आठवीं सर्जरी की सलाह दी है।

केबीसी 16 में शुरू हुआ सवाल जवाब का दौर

केबीसी 16 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने गेम शुरू किया और चंदर प्रकाश से पहला सवाल 3,20,000 रुपए के लिए पूछा। योकोज़ुना किस संपर्क खेल में प्राप्त होने वाली सर्वोच्च रैंक है? जैसा कि चंदर को उत्तर पता है, उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंट के साथ ऑप्शन बी सूमो कुश्ती चुना। चंदर अगला पड़ाव सुपर सैंडूक खेलते हैं। वह 7 प्रश्नों का सही उत्तर देने में सफल होते हैं और 70,000 रुपए जीत जाते हैं। वह अपनी ऑडियंस पोल लाइफलाइन को पुनर्जीवित करने का निर्णय लेते हैं। चंदर बताते हैं कि यह उनकी पहली कमाई है और वह इस राशि का उपयोग उस लोन को चुकाने में करेंगे, जो उनके पेरेंट्स ने उनकी सर्जरी के लिए लिया था। कुछ सवालों के सही जवाब देने के बाद चंदर 12,50,000 रुपए जीत जाते हैं। इसके बाद होस्ट 25,00,000 रुपए के लिए अगला सवाल पढ़ते हैं। इनमें से कौन सा ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर 21वीं सदी का सुपरफूड है, जिसकी खेती 500 साल से भी पहले एज़्टेक्स द्वारा की गई थी? चंदर ऑप्शन डी चिया सीड्स चुनते हैं। जैसे ही चंदर सवाल का सही जवाब देते हैं, दर्शक खड़े होकर उनका अभिनंदन करते हैं।

केबीसी 16 में 1 करोड़ का सवाल

केबीसी 16 में फिर होस्ट अमिताभ बच्चन 1 करोड़ रुपए के लिए सवाल पेश करते हैं। किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम है जिसका अर्थ है शांति का निवास? बहुत सोचने के बाद चंदर डबल डिप लाइफलाइन का यूज करते हैं। वह ऑप्शन सी तंजानिया चुनते हैं। यह सही जवाब होता है और चंदर 16वें सीजन के पहले करोड़पति बन गए।

KBC 16 में 7 करोड़ का सवाल

1 करोड़ जीतने के बाद होस्ट अमिताभ बच्चन चंदर से 7 करोड़ का सवाल पूछते हैं। 1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजी माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था? चंदर जैकपॉट सवाल का जवाब नहीं दे पाते हैं और गेम छोड़ देते हैं। शो छोड़ने से पहले बिग बी चंदर से अनुमान लगाने के लिए कहते और वे ऑप्शन ए वर्जीनिया डेयर चुनते और ये सही जवाब होता है।

ये भी पढ़ें...

कौन है ये एक्ट्रेस जिसने OTT के लिए छोड़ दिया TV, अब काट रही बवाल

Megha Barsenge TWISTS: मेघा-अर्जुन की कौन सी चाल में फंसेगा मनोज?