
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई कर रही है, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। रिलीज के छठे दिन यानी 28 अक्टूबर को फिल्म ने भारत में ₹2.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। जबकि मंगलवार को इसकी कमाई ज्यादा थी। आइए जानते हैं, इस मूवी की अबतक की कमाई के बारे में।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 5,781 शो के जरिए ₹2.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। मंगलवार को इसकी कमाई ₹3.25 करोड़ थी। इस तरह एक दिन में कलेक्शन करीब 18.5% गिर गया।
‘उड़ता तीर’ ने 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म की कमाई पहले रविवार तक लगातार बढ़ी, लेकिन सोमवार से इसमें गिरावट दर्ज होने लगी।
‘उड़ता तीर’ ने छठे दिन विदेशों में करीब ₹75 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म की कुल विदेशी कमाई ₹8.50 करोड़ हो गई। भारत और विदेशों के कारोबार को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹42.68 करोड़ बताया गया है।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘तू गधा लग रहा था’… लव गिल की इस बात पर स्काउट से बातचीत वायरल, मचा बवाल!
‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना विक्रांत उर्फ बिलाल अहमद का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में एक पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त एक धमाके के बाद चली जाती है और वह खुद को भारतीय काउंटर टेररिज्म स्क्वॉड का अधिकारी समझने लगता है। इसके बाद गलत पहचान और जासूसी अभियान के बीच कई हास्यपूर्ण और एक्शन से भरे हालात पैदा होते हैं। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। इसमें सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव और सुहैल नैय्यर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने किया है।
और पढ़ें: King New Poster: होठों में गुलाब...हाथों में पिस्तौल, शाहरुख खान का 'किंग' लुक देख फैंस हुए पागल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।