क्या एक्स हसबैंड की दूसरी शादी से दर्द में हैं Urmila Matondkar? एक्ट्रेस का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

Published : Aug 12, 2026, 02:14 PM IST
urmila matondkar

सार

एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी की तस्वीरों के बीच उर्मिला मातोंडकर का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने प्यार, वफादारी और समय को लेकर बात कही। क्या यह पोस्ट मोहसिन के लिए थी, सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उनके पूर्व पति मोहसिन अख्तर मीर ने अपनी दूसरी पत्नी निधा भट्ट के साथ शादी के रिसेप्शन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। इसके कुछ ही समय बाद उर्मिला ने सोशल मीडिया पर प्यार, वफादारी और समय को लेकर एक पोस्ट शेयर की, जिसे फैंस उनके एक्स हसबैंड की पोस्ट से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, उर्मिला ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।

मोहसिन ने शेयर कीं दूसरी शादी की तस्वीरें

मोहसिन अख्तर ने अपनी पत्नी निधा भट्ट के साथ रिसेप्शन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। मोहसिन ने पोस्ट में निधा के लिए प्यार और आभार जताया और उन्हें अपनी जिंदगी का सुकून और अपना घर बताया। उनकी पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

उर्मिला ने लिखा- मुझे महंगी चीजें पसंद हैं...

मोहसिन की तस्वीरों के बीच उर्मिला मातोंडकर की एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्हें प्यार, वफादारी और समय जैसीमहंगी चीजें पसंद हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगाने लगे कि कहीं यह मोहसिन की पोस्ट का इनडायरेक्टली जवाब तो नहीं है।

2016 में हुई थी उर्मिला और मोहसिन की शादी

कश्मीर के रहने वाले बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन की मुलाकात उर्मिला से 2014 में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भांजी की शादी में हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंच गई। उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन ने 2016 में शादी की थी। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। करीब आठ साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आईं और 2024 में उर्मिला ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी।

इसे भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' का महंगा एक्टर कौन? पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर

अब निधा भट्ट के साथ नई जिंदगी शुरू कर चुके हैं मोहसिन

मोहसिन अख्तर अब निधा भट्ट के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 2026 में शादी की और अब उनके रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जो वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Sunny Deol की इस हसीना संग 7 बार बनी जोड़ी, 2 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस मचाया था गदर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Haiwaan Teaser: विलेन बने अक्षय कुमार, अंधे सैफ अली खान लेंगे बदला, हैवान टीजर में दिखी धांसू कहानी
‘Raaka’ में कौन क्या बनेगा? दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना में से किसका रोल ज्यादा दमदार