‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे सितारे नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी सबसे महंगे एक्टर हैं। जानें किस स्टार ने कितनी फीस ली और किसकी कमाई में कितना अंतर है।

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद अब इसका भौकाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, और दिव्येंदु शर्मा अपने चर्चित किरदारों में वापसी कर रहे हैं। वहीं मूवी में रवि किशन की भी एंट्री होगी। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं, जबकि अली फजल और दिव्येंदु शर्मा भी करोड़ों रुपये चार्ज कर रहे हैं। हालांकि, इन फीस के आंकड़ों की मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पंकज त्रिपाठी ने ली सबसे ज्यादा फीस

फिल्म में एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस ली है। इस तरह वह फिल्म की स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार बताए जा रहे हैं। कालीन भैया के किरदार ने पंकज त्रिपाठी को ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शामिल कर दिया है। सीरीज के तीसरे सीजन के बाद अब बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

रवि किशन को कितनी मिली फीस?

वहीं, इस मूवी में रवि किशन की एंट्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी के लिए एक्टर ने 2 से 2.5 करोड़ रुपए चार्ज किया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अली फजल को मिले 4 करोड़ रुपये

अली फजल फिल्म में गुड्डू पंडित के रूप में लौट रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये फीस मिली है। गुड्डू का किरदार सीरीज के दौरान काफी बदलता है और तीसरे सीजन तक वह मिर्जापुर की सत्ता पर काबिज नजर आता है। फिल्म में अली फजल की वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि गुड्डू पंडित फ्रेंचाइजी के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है।

दिव्येंदु शर्मा की फीस भी करोड़ों में

‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया का किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुए दिव्येंदु शर्मा भी फिल्म में वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, श्वेता त्रिपाठी फिल्म में गोलू गुप्ता के रोल में दिखेंगी। फिल्म के लिए उनके 9 लाख रुपये चार्ज करने की खबरें हैं।

और पढ़ें: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के 3 मिनट के ट्रेलर में कालीन भैया- गुड्डू पंडित का भौकाल, दिखे कई सितारे

फिल्म में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर और हर्षिता गौर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं और कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट 4 सितंबर 2026 तय की है। यह पहली बार होगा जब ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की कहानी ओटीटी के बजाय सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: समोसा और घी खाकर भी 68 की उम्र में Sunny Deol हैं फिट, जानें 'बंटवारा 1947' के एक्टर का जवां रहने का राज