DDH Treatment: वरुण धवन की बेटी को DDH, हर पेरेंट्स को जाननी चाहिए एक्टर की कहानी

Published : Mar 28, 2026, 08:35 AM IST

एक्टर वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी लारा को डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ द हिप (DDH) नाम की बीमारी है। उन्होंने बेटी के इलाज, रिकवरी और इस बीमारी पर खुलकर बात करने की वजह भी बताई।

PREV
14
वरुण धवन ने 'बी ए मैन, यार!' पॉडकास्ट पर बताया कि उनकी बेटी लारा को डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ द हिप (DDH) है। इस बीमारी की वजह से उसके पैरों में असंतुलन था, जिससे चलने और दौड़ने में दिक्कत होती।
24
डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ द हिप (DDH) तब होता है जब बच्चे का कूल्हे का जोड़ ठीक से नहीं बनता, जिससे कूल्हा अपनी जगह से हट जाता है। अगर इसका इलाज समय पर न हो, तो पैरों की लंबाई में अंतर आ सकता है और चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है। वरुण ने बताया कि कई देशों में जन्म से ही इसका इलाज उपलब्ध है, लेकिन जागरूकता और जल्दी पता लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बीमारी ठीक हो सकती है, खासकर अगर शुरुआत में ही इसका पता चल जाए।
34
एक्टर ने बताया कि लारा को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि डॉक्टरों ने एक प्रोसीजर से इस समस्या को ठीक कर दिया। हालांकि, उसे कई हफ्तों तक स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा, जिसे उन्होंने परिवार के लिए एक मुश्किल समय बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना इतनी बड़ी थी कि वह इस पर एक किताब लिखने की सोच रहे हैं, ताकि दूसरे लोग इस बीमारी को बेहतर ढंग से समझ सकें।
44
धवन ने कहा कि वह लारा की कंडीशन के बारे में बात करके पेरेंट्स में जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने सलाह दी कि वे अपने बच्चों की हरकतों पर हमेशा नजर रखें और कुछ भी अजीब दिखने पर पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से मिलें। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए, बल्कि उनका मानना है कि अपनी कहानी शेयर करने से भारत में DDH के बारे में जल्दी पता लगाने और बेहतर समझ को बढ़ावा मिलेगा। वरुण और नताशा दलाल 2024 में लारा के पेरेंट्स बने। एक्टर पहले भी बता चुके हैं कि पिता बनने के बाद वह इमोशनली ज्यादा जागरूक हो गए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories