Salman का रात 2 बजे आया फोन, बिस्तर छोड़ क्यों घर के बाहर आ गए Border 2 एक्टर

Published : Feb 12, 2026, 08:11 PM IST

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद वरुण धवन ने बताया कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग से वे परेशान थे, लेकिन सलमान खान के रात 2 बजे आए फोन ने उनका हौसला बढ़ाया। सलमान ने उनकी एक्टिंग की तारीफ कर कहा कि उन्हें उन पर गर्व है।

PREV
16

वरुण धवन की हालिया फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। हाल ही में मीडिया के साथ हुई सक्सेस मीट में वरुण ने खुलासा किया कि उन्हें रात 2 बजे सलमान खान का फोन आया था।इसके बाद वे चौंक गए थे।

26

वरुण धवन को फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) से किया था। फिल्म मेकर डेविड धवन के बेटे ने अपने करियर के शुरुआती सालों में कई बड़ी हिट फिल्में दीं।

36

वरुण धवन के करियर में 'कलंक', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'बेबी जॉन' जैसी कई फ्लॉप फिल्में भी आई हैं। बीते कुछ सालों से वे हिट के लिए तरस रहे थे। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने लंबे समय बाद 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी हिट फिल्म दी है।

46

वरुण धवन ने एक्सेप्ट किया कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से उन्हें काफी परेशानी हुई थी। बॉर्डर 2 के गाने 'घर कब आओगे' के रिलीज होने के बाद, वरुण को उसमें अपने एक्सप्रेशन के लिए जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद, वॉर वेस्ड इस ड्रामा में उनके अभिनय के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स से उन्हें खूब प्यार मिला।

56

मीडिया से बातचीत करते हुए वरुण धवन ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें रात 2 बजे फोन किया और बॉर्डर 2 में उनकी एक्टिंग की तारीफ की। सलमान ने उनका पूरा सपोर्ट किया। उन्हें रात में सलमान का फोन आया और उन्होंने कहा कि उनकी लाइफ में अच्छे दिन आने वाले हैं।

66

वरुण ने बताया कि, “सलमान भाई ने कहा, ‘मुझे तुम पर प्राउड है, बेटा’।” फोन रात के 2 बजे आया था। वह तुरंत बिस्तर से उठ खड़े हुए। धवन ने इसे अपनी लाइफ का सबसे यादगार पल बताया क्योंकि सलमान इतनी आसानी से किसी की तारीफ नहीं करते। उनके शब्दों ने वरुण को बहुत कॉन्फीडेंस दिया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories