SRK, सलमान को टक्कर देगा ये ZEN Z एक्टर, आमिर खान ने बताया नेक्सट सुपरस्टार?

Published : Feb 12, 2026, 04:55 PM IST

आमिर खान ने सुपरस्टार एरा के अंत की बहस पर कहा कि हर दौर के अपने  स्टार होते हैं। शाहरुख-सलमान की जोड़ी के बाद भी नए टैलेंट आते रहेंगे। उन्होंने माना कि इंडस्ट्री में  किसी की फिक्स जगह नहीं, हमेशा बेहतर कलाकार आते रहेंगे।

PREV
17

शाहरुख खान ने फिल्म पठान (2023) से बॉलीवुड में वापसी की, तो उनके साथी सुपरस्टार सलमान खान ने टाइगर के रूप में उनका साथ दिया। ट्रेन वाले सीन में सलमान ने शाहरुख को बचाया और सबका दिल जीत लिया, लेकिन फिल्म के अंत में फिल्म का आखिरी सीन सबसे यादगार बन गया।

27

टाइगर के एक सीन में शाहरुख और सलमान ने इस बारे में बात की कि वे पिछले 30 सालों से ये फिल्म कर रहे हैं और अब उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि उनकी जगह कौन ले सकता है। अंत में, सलमान और शाहरुख ने फैसला किया कि उन्हें इंडस्ट्री को होल्ड करना जारी रखनी होगा क्योंकि: 'बच्चों पर नहीं छोड़ सकते'। अब आमिर खान ने भी इस बारे में अपने विचार शेयर किए हैं।

37

वैरायटी इंडिया के साथ हाल ही में हुई बातचीत में आमिर खान ने सुपरस्टारों के युग के अंत की चर्चाओं पर खुलकर बात की। दरअसल सोशल मीडिया पर कई नेटिज़न्स शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को सुपरस्टारों की लास्ट जनरेशन बता रहे हैं।

47

आमिर के मुताबिक, हर जनरेशन का अपना एक स्टार होता है। उन्होंने कहा, “नए स्टार उभर रहे हैं, 'सैयारा' एक बड़ी हिट है। फिल्म में चंकी का भतीजा है। वह एक युवा, टेलेंटेड एक्टर है जिसने अपनी पहचान बनाई है। यह सिलसिला चलता रहेगा। 

57

आमिर ने आग कहा,  मुझे नहीं लगता कि यह अतीत की बात है। इस दुनिया में कोई भी जरुरी नहीं है। हमेशा ऐसे लोग होंगे जो आपसे बेहतर होंगे, आपसे ज्यादा मेहनती होंगे, आपसे ज्यादा प्रतिभाशाली होंगे, जो आएंगे और आपकी जगह लेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “हम लोग भी जीवन भर नहीं रहेंगे।

67

फिल्म पठान के वायरल सीन का जिक्र करते हुए, जिसमें शाहरुख और सलमान खान थे, आमिर ने इसे फनी बताया। हालांकि, उन्होंने आगे कहा, “नाम लिए बिना, बहुत से लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि वे क्या कहना चाह रहे थे। लेकिन आज, उन्हीं युवा एक्टर ने हमें दिखा दिया है कि वे न केवल मौजूद हैं, बल्कि वे हमें कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

77

आमिर खान आगे उदाहरण देते हुए छावा विक्की कौशल, एनिमल रणबीर कपूर, धुरंधर रणवीर। वे मौजूद हैं। वे हमसे आगे निकलने में पूरी तरह सक्षम हैं। मैं कहूंगा कि वे बहुत प्रतिभाशाली हैं, शायद हमसे भी ज्यादा प्रतिभाशाली।” आमिर ने समझाया कि इन एक्टर्स ने अपने काम से इसका जवाब दिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories