कटरीना कैफ के देवर सनी कौशल का नया अफेयर, इसाबेल कैफ को कर रहे डेट? ऐसे बढ़ा सस्पेंस

Published : Sep 19, 2026, 07:16 PM IST

Sunny Kaushal Isabelle Kaif Dating: सनी कौशल का नाम कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में समानताएं देखने के बाद फैंस ने डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।

PREV
16
कटरीना कैफ के देवर सनी कौशल का नया अफेयर, इसाबेल कैफ को कर रहे डेट? ऐसे बढ़ा सस्पेंस

बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय तक शरवरी वाघ के साथ नाम जुड़ने के बाद अब सनी कौशल का नाम कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में समानताएं देखने के बाद फैंस ने डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। हालांकि, सनी और इसाबेल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

26
तुर्की की तस्वीरों से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा

दरअसल, डेटिंग की ये चर्चा सनी कौशल के हालिया फोटो डंप के बाद तेज हुई। सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कुछ तस्वीरें ऐसी थीं, जिन्हें फैंस ने इसाबेल कैफ की कुछ महीने पहले शेयर की गई तुर्की वेकेशन की तस्वीरों से मिलता-जुलता पाया। फैंस ने दोनों पोस्ट्स की तस्वीरों में लोकेशन, बैकग्राउंड और व्यूज की समानताओं पर ध्यान दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या दोनों ने साथ में तुर्की ट्रिप की थी। हालांकि, इन तस्वीरों से यह साबित नहीं होता कि दोनों साथ में वेकेशन पर गए थे।

36
एक किताब ने भी खींचा फैंस का ध्यान

सिर्फ वेकेशन की तस्वीरें ही नहीं, बल्कि एक किताब को लेकर हुई बातचीत ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सनी कौशल ने अपनी फोटो सीरीज में ‘डंगन क्रॉलर कार्ल’ नाम की किताब की तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट पर इसाबेल ने कमेंट करते हुए लिखा कि उस किताब की सिफारिश उन्होंने की थी। इसके बाद फैंस ने दोनों पोस्ट्स को जोड़ना शुरू कर दिया और डेटिंग की अटकलों को और हवा मिल गई।

46
क्या वाकई डेट कर रहे हैं सनी और इसाबेल?

सोशल मीडिया पर भले ही फैंस दोनों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हों, लेकिन फिलहाल सनी कौशल और इसाबेल कैफ ने डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं की है। इसलिए दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आ रही बातें अभी सिर्फ सोशल मीडिया स्पेकुलेशन हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि सनी और इसाबेल एक-दूसरे के परिवार से जुड़े हुए हैं। सनी, विकी कौशल के भाई हैं और इसाबेल, कैटरीना कैफ की बहन हैं। विकी और कैटरीना की शादी के बाद दोनों परिवारों की नजदीकियां भी बढ़ी हैं और सनी-इसाबेल को पारिवारिक मौकों पर साथ देखा गया है।

56
पहले शरवरी वाघ से जुड़ा था सनी का नाम

इससे पहले सनी कौशल का नाम एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ लंबे समय तक जोड़ा जाता रहा है। दोनों की मुलाकात ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ के दौरान हुई थी और रिपोर्ट्स में उनके करीब आने की बात कही गई थी। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कभी कन्फर्म नहीं किया था। बाद में 2025 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। ब्रेकअप की वजह को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए गए हैं, लेकिन दोनों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

66
सोशल मीडिया पर फैंस जोड़ रहे हैं कड़ियां

सनी और इसाबेल की तस्वीरों की समानताओं को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार चर्चा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दोनों की पोस्ट्स को देखकर डेटिंग की संभावना जताई, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ दोस्ती या संयोग भी बताया। फिलहाल सनी कौशल और इसाबेल कैफ की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में दोनों के बीच रिश्ते की असलियत को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा को सिर्फ अटकल के तौर पर ही देखा जा रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories