सुपरस्टार रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। वेडिंग कार्ड रिवील होने के बाद फैन्स उनकी शादी के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहते हैं। इसी बीच कुछ ताजा अपडेट सामने आया है।
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं हो रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। हालांकि, अब कपल का वेडिंग कार्ड रिवील हो गया है।
26
कब है रश्मिका-विजय की शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कपल 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेगा। हालांकि, शादी एक ग्रैंड वेडिंग के बजाए एक प्राइवेट और ट्रेडिशनल सेरेमनी होगी।
सूत्रों की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। उन्होंने शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लीक होने से रोकने के लिए फोन के इस्तेमाल को बैन कर दिया है।
46
3 दिन चलेगी विजय-रश्मिका की शादी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो शादी बेहद निजी होगी, जिसका जश्न 24 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। सूत्र ने बताया कि गेस्ट की लिस्ट बहुत छोटी है। इसमें सिर्फ परिवारवाले और खास दोस्त शामिल होंगे। शादी के लिए किसी भी सेलिब्रिटी को न्यौता नहीं दिया गया है।
56
रश्मिका-विजय का एक बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने काम से एक महीने का ब्रेक लेंगे। इस दौरान वे किसी फिल्म की शूटिंग या कोई और प्रोफेशनल काम नहीं करेंगे।
66
कब होगा रश्मिका-विजय को वेडिंग रिसेप्शन
खबरों की मानें तो शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद की ताज कृष्णा होटल में होगा। बताया जा रहा है कि इस रिसेप्शन में साउथ के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचेंगे। ये काफी ग्रैंड लेवल पर होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।