विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच दोनों का वेंडिग कार्ड वायरल हो रहा, जिससे पता चल रहा है कि दोनों शादी के बाद एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज करेंगे। बता दें कि दोनों 26 फरवरी को शादी करेंगे।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी शादी को लेकर कोई बात शेयर नहीं की। इसी बीच कपल की शादी से जुड़ा एक वेडिंग कार्ड सामने आया है। इस कार्ड में शादी से जुड़ी कई सारी जानकारियां शेयर की गई है। कार्ड में शादी की फाइनल डेट के साथ वेडिंग रिसेप्शन कहां होगा इसकी भी डिटेल लिखी हुई है। कार्ड सामने आते ही दोनों सुपरस्टार्स के फैन्स एक्साइडेट हो गए हैं और दोनों को जल्दी ही दूल्हा-दुल्हन बनते देखना चाहते हैं। आइए, जानते दोनों की शादी की पूरी डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या लिखा है रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा वेडिंग कार्ड में

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का आखिरकार वेडिंग कार्ड सामने आ गया है। इस कार्ड में वेडिंग डेट के साथ ग्रैंड रिसेप्शन की जानकारी भी रिवील की गई है। विजय देवरकोंडा की तरफ से ये कार्ड सामने आया है। वायरल हो रहे कार्ड में सबसे ऊपर वीडी लिखा है। इसके बाद लिखा है- मैं आपको एक खास खुशखबरी देने और इस यादगार पल में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए ये लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटी और इंटीमेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं। जैसे कि हम अपने इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। अपने मिलन का जश्न मनाते हुए और यादें संजोते हुए हमारे लिए ये बहुत मायने रखता है कि हम उन लोगों के साथ जश्न मनाएं, जो हमारे जीवन के सफर में साथ रहे हैं। आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद इस अवसर को हमारे लिए और भी खास बना देंगी। हम आपको हमारी शादी में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित करते हैं। इसी के साथ लिखा है- आप सभी हमारे वेडिंग रिसेप्शन में 4 मार्च 2026 को ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स हैदराबाद में आए। विजय-रश्मिका। कपल ने रिश्तोदारों और खास दोस्तों को शादी का न्यौता भेजना भी शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को शादी का इनविटेशन दिया है।

ये भी पढ़ें... Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा रिलेशनशिप

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी खुलकर इस रिश्ते पर बात नहीं की। दोनों का रिश्ता फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम करने के दौरान शुरू हुआ। दोनों कई बार साथ में वेकेशन भी मना चुके हैं। खबरों की मानें तो दोनों ने अक्टूबर 2025 में चुपचाप सगाई की थी। इसकी अब तक विजय और रश्मिका ने कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि कपल की शादी उदयपुर में शाही अंदाज में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें साउथ के साथ कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें... Netflix ने दिया 60 करोड़ का ऑफर, रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा क्यों ठुकरा दिया?