
भारतीय हॉरर सिनेमा के सबसे चर्चित नामों में शामिल विक्रम भट्ट एक बार फिर अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी '1920' को नए अंदाज में दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर 'Haunted 3D: Echoes of the Past' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद फिल्ममेकर ने '1920: Cold Winter' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। निर्माता आनंद पंडित ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी। घोषणा के साथ ही हॉरर फिल्मों के प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि यह फ्रेंचाइजी लंबे समय से भारतीय दर्शकों की पसंदीदा हॉरर सीरीज मानी जाती रही है।
विक्रम भट्ट की हालिया फिल्म 'Haunted 3D: Echoes of the Past' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले, लेकिन दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। इसी सफलता ने फिल्ममेकर को उनकी दूसरी लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी '1920' की ओर लौटने का मौका दिया। अब आधिकारिक तौर पर '1920: Cold Winter' की घोषणा हो चुकी है, जिसे फ्रेंचाइजी का अगला बड़ा अध्याय बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : 8वें दिन फूटा 'हॉन्टेड 3D' का गुब्बारा! गिर कर बस इतने लाख पर सिमटी मिथुन के बेटे की फिल्म
निर्माता आनंद पंडित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर '1920: कोल्ड विंटर' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है । इसके बाद विक्रम भट्ट ने भी पोस्ट को रीशेयर किया। पोस्ट में लिखा गया, "आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की साझेदारी अपनी सफल यात्रा को लगातार आगे बढ़ा रही है। 1920 की बड़ी सफलता के बाद यह जोड़ी Haunted 3D: Echoes of the Past को लेकर पहले ही चर्चा में है और अब दर्शकों के लिए प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी के अगले रोंगटे खड़े कर देने वाले अध्याय 1920: Cold Winter को लेकर तैयार है।"
फिल्म '1920: Cold Winter' का निर्माण आनंद पंडित करेंगे, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी विक्रम भट्ट संभालेंगे। फिल्म के सह-निर्माता के रूप में रूपा पंडित और राहुल वी. दुबे जुड़े हुए हैं। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पहले से ज्यादा डरावना अनुभव देने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें : 7 दिन में बजट निकालने वाली 'हॉन्टेड 3D' के स्टार कास्ट की फीस, जानिए किसे कितना पैसा मिला?
'1920' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। विक्रम भट्ट द्वारा लिखित और निर्देशित पहली फिल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। कहानी एक ऐसे दंपति की थी जो एक रहस्यमयी हवेली में रहने पहुंचता है, जहां पत्नी पर एक दुष्ट आत्मा का साया पड़ जाता है। इसके बाद फिल्म के 4 पार्ट '1920 : द ईविल रिटर्न्स' (2012), '1920: लंदन' (2016), '1921' (2018) और '1920: हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट' (2023) आ चुके हैं। पूरी फ्रेंचाइजी मिलकर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। '1920 : कोल्ड विंटर' फ्रेंचाइजी की छठी क़िस्त होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।