एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के सबसे ज्यादा चर्चे हो रहे हैं। कपल की शादी उदयपुर की एक ग्रैंड होटल में रही है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। इसी बीच खबर है कि कपल एक ही दिन में 2 रीति-रिवाजों से शादी करेंगे।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के परिवारवाले शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंच गए हैं। इसी शादी से जुड़ी कुछ खास डिटेल सामने आई हैं।
26
2 रीति रिवाजों से शादी करेंगे विजय-रश्मिका
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 2 रीति-रिवाजों से एक ही दिन शादी करेंगे। बताया जा रहा है कि सुबह विजय के परिवार के हिसाब से तेलुगु परंपरा और शाम को रश्मिका के परिवार के अनुसार कोडावा रस्म से शादी होगी। शादी 26 फरवरी को होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी एकदम प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ घरवाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसमें फिल्मी सितारों को भी नहीं बुलाया गया है।
46
रश्मिका को विजय की मां ने दिया खास तोहफा
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा की मां माधवी ने परंपरा के अनुसार होने वाली बहू रश्मिका को पुश्तैनी चूड़ियां तोहफे में दी हैं। सास से मिले गिफ्ट को लेकर रश्मिका बेहद खुश हैं।
56
विजय-रश्मिका की शादी की रस्में शुरू
खबरों की मानें तो रश्मिका और विजय की डेस्टिनेशन वेडिंग में गेस्ट ने पहले वाटर वॉलीबॉल खेला। दूसरे दिन विरोश प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्म होगी।
66
4 मार्च को होगा विजय-रश्मिका का वेडिंग रिसेप्शन
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 4 मार्च को एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। ये रिसेप्शन हैदराबाद की ताज कृष्णा होटल में होगा। बताया जा रहा है कि इसमें फिल्म, राजनीति और अन्य फील्ड से जुड़े सेलेब्स शामिल होंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।