
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच करीब 2 दशक पुराना विवाद किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में जब हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ खुलकर बात की, तो विवेक ओबेरॉय से भी इस पर सवाल किया गया। हालांकि, विवेक ने पुराने विवाद को हवा देने के बजाय नेगेटिविटी से दूर रहने की बात कही।
आईएएनएस से बातचीत में विवेक से सलमान के ट्रोलिंग को लेकर बयान पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जिंदगी में करने के लिए इतनी सारी पॉजिटिव चीजें हैं, तो नेगेटिव क्यों करें और क्यों इस पर बात करें।
हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर बात की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि लोग दूसरों को निशाना बनाने के बजाय अपनी जिंदगी और परिवार पर ध्यान क्यों नहीं देते। सलमान ने खास तौर पर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने को लेकर ट्रोल किए जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद वजन बढ़ना सामान्य है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई एक्ट्रेस फिल्मों में वापस आएगी तो फिट हो सकती है और फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती होगी। हालांकि सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनकी बातों को सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ को लेकर हुई ट्रोलिंग से जोड़कर देखा गया। कटरीना को डिलीवरी के बाद उनके लुक और वजन को लेकर ऑनलाइन टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।
सलमान के बयान पर रिएक्शन देते हुए विवेक ने ट्रोलिंग को ही निगेटिव बताया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में करने के लिए बहुत सारी अच्छी चीजें हैं, ऐसे में नकारात्मक चीजों में पड़ने की जरूरत नहीं है। विवेक का जवाब खास इसलिए भी रहा क्योंकि सलमान और उनके बीच 2003 में सार्वजनिक विवाद हुआ था। उस समय विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान पर फोन के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया था। यह मामला लंबे समय तक दोनों अभिनेताओं के नाम के साथ जोड़ा जाता रहा।
और पढ़ें: Bigg Boss 20 में शर्ट उतारना सलमान खान का पाखंड? Ex-कंटेस्टेंट ने खोली सुपरस्टार की पोल!
विवेक ओबेरॉय ने 2002 में फिल्म ‘कंपनी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘साथिया’, ‘ओमकारा’, ‘युवा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘कृष 3’ जैसी फिल्मों में नजर आए।
और पढ़ें: 'डर-डरकर देखता हूं' बिग बॉस 20 में बेटी रीति के गेम को लेकर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी? देखें Video
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।