
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह एक्शन-कॉमेडी फैमिली ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। वीकडेज में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के सात दिनों के भीतर फिल्म भारत में नेट 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। इतना ही नहीं, इसने शाहिद कपूर की Cocktail 2 को पीछे छोड़ते हुए साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
30 से ज्यादा कलाकारों से सजी Welcome To The Jungle ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ का फायदा इसे लगातार मिल रहा है। Sacnilk की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 92.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' के पहले प्रोमो में दिखे वो 5 एक्टर, जो फिल्म में कहीं नज़र ही नहीं आए
कुल कमाई : 92.90 करोड़ रुपये
सातवें दिन कमाई में गिरावट के बावजूद 'वेलकम टू द जंगल' ने शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 'कॉकटेल 2' ने दो हफ्तों में 89.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि Welcome To The Jungle ने सिर्फ सात दिनों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही फिल्म साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें : कितने करोड़ में बनी है 34 स्टार्स वाली 'वेलकम टू द जंगल', अक्षय कुमार और बाकी सबको कितनी फीस मिली?
फिल्म की सफलता के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। इसमें 30 से ज्यादा सितारों की मौजूदगी, बड़े पैमाने पर कॉमेडी, एक्शन और Welcome फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुका ओवर-द-टॉप मनोरंजन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है। पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में फिर से बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।