
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और बड़े सितारों की लंबी फौज देखने को मिल रही है। रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह फिल्म ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्म के पोस्टर से इसके डिजिटल पार्टनर का खुलासा हो चुका है। आइए जानते हैं 'वेलकम टू द जंगल' की संभावित ओटीटी रिलीज, कहानी, स्टारकास्ट और फिल्म से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।
सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' अपने थिएट्रिकल रन के बाद यानी लगभग 8 हफ्ते के बाद JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी तक मेकर्स ने ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि दर्शक इस फिल्म को अगस्त के अंत तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Welcome To The Jungle X Review: पैसा वसूल या ओवरलोड मसाला? 'वेलकम टू द जंगल' देख क्या बोले लोग?
फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट नेता-कारोबारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 2000 करोड़ रुपये के काले धन को सफेद करने के लिए एक ऐसी फिल्म बनाने की साजिश रचता है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो जाए। इसके लिए वह एक फ्लॉप सुपरस्टार, नाकाम फिल्ममेकर, गैंगस्टर और कई अजीबोगरीब किरदारों की टीम तैयार करता है। लेकिन कहानी तब पलट जाती है जब जंगल में शूटिंग कर रही यह टीम असली सेना समझ ली जाती है और आतंकियों से जुड़े एक वास्तविक संकट में फंस जाती है। इसके बाद फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, गलतफहमियों और जबरदस्त अफरा-तफरी का सिलसिला शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' के पेड प्रीव्यू ने तय किया फिल्म का फ्यूचर! अक्षय कुमार की मूवी ने की इतनी कमाई
फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है जबकि इसे फिरोज ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर समेत कई चर्चित कलाकार नजर आ रहे हैं। यही विशाल स्टारकास्ट फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी पहले से ही दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। ऐसे में तीसरी किस्त से भी दर्शकों को भरपूर कॉमेडी, बड़े पैमाने का मनोरंजन और पुराने किरदारों की झलक मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि थिएटर रिलीज के साथ-साथ इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।